V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू) ,
सिरोही, राजस्थान ।
(किशनलाल) ,
तीन दिवसीय चर्मरोग जाँच एवं परामर्श शिविर का संपन दिल्ली से आये वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एस सी तिवारी ने दिया निशुल्क परामर्श .
14-09-2024/ माउंट आबू।
ब्रह्माकुमारिज संस्था के ग्लोबल हॉस्पिटल में नि:शुल्क चर्मरोग जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन माउंट आबू शहर में किया गया। दिल्ली से आये वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. सी. तिवारी द्वारा 98 स्थानीय मरीजों ने लाभ लिया | इसमें दाद, खाज, खुजली, मुहाँसे, फोड़ा – फुंसी, छाल रोग सोरियासिस, गंजापन एवं अन्य चमड़ी के रोगों से ग्रस्त मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया गया | इस शिविर संचालन अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रताप मिढा के निर्देशन में जेपी सिंह और उनकी टीम द्वारा किया गया | डॉ. मिढा जी ने बताया कि मौसम परिवर्तन होने पर आमजन को अपने विशेष अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और सही समय जाँच कर इलाज करना चाहिए |

