V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,
सिरोही, राजस्थान ।
देवझुलनी एकादशी पर पिण्डवाड़ा मे विभिन्न मन्दिरो से गाजे बाजे के साथ निकाली गई भगवान की पालकी ,
नगर वासियो ने काफी उत्साह के साथ हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल की के जयकारे के पालकी शोभायात्रा मे भाग लिया।
रिपोर्टर-भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा ,
पिण्डवाड़ा – नगर में देवझुलनी एकादशी पर,लक्ष्मीनारायण मन्दिर, सुर्यनारायण मंदिर,द्वारकाधीश मन्दिर, केशव भगवान मन्दिर,महालक्ष्मी मन्दिर, राम मन्दिर,गदाधर हनुमान मन्दिर,सरीया देवी मन्दिर,सेनजी महाराज मन्दिर,से भगवान की पालकी बडे ही धुमधाम से निकाली गई । शाम को मन्दिर से नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए भगवान की पालकी मंदिरो से रवाना हुई। जो सैकडो भक्तगण के साथ हाथी धोडा पालकी जय कन्हैयालाल की के जयकारे के साथ कस्बे के भृमण के साथ मुख्य बाजार से होती हुई सरोवर तालाब के टट पंहुची। जहां नगर वासियो ने भगवान का वेद मंत्रों से पूजन कर आरती की। सरोवर तालाब के पास पालकी में विराजे भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी श्रद्वालुओं को पालकी मे प्रसादी का वितरण किया गया। सभी पालकीया रेवाड़ी पुन: ढोल नगाड़ों के साथ पुन: मंदिरो मे पहुंची। वही कस्बे में सर्व समाज ने भाग लेकर भाद्रपद सुदी देवझूलनी ग्यारहस में पालकी के साथ धुमधाम से विशाल रेवाडी निकाली गई। इस शोभायात्रा मे समस्त समाज के लोगो माताओ बहनो ने काफी उत्साह के साथ भगवान के दर्शन कर पालकी के निचे से निकलकर सुख शांति की कामना की व लोगो मे काफी उत्साह नजर आया।
