V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,
सिरोही, राजस्थान।
कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाड़ा . विद्यालय में आज हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया|* संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि विद्यालय के दोनों खंडों में हिंदी दिवस पर गीतों और कविताओं की बहार रही | प्राथमिक खंड में मुख्य शिक्षक प्रकाश पूरी और मुख्य भाग में गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली के संचालन में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया | विद्यार्थियों ने गीत, कविताओं और कहानियों आदि के आधार पर सुंदर प्रस्तुतियाँ दी | इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी शिक्षक वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार ने विचार रखते हिंदी दिवस मनाने के औचित्य, भाषा के उपयाेग और बदलते परिदृश्य पर ज्ञानवर्धन किया | संस्था प्रधान ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए छात्रों को नियमित हिंदी भाषा में वाग व्यवहार करने, व्याकरण ज्ञान के साथ शुद्ध पठन,वाचन,लेखन हेतु प्रेरित किया | इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल, सोनाराम मीणा, हरीश मीणा आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे |

