V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू, सिरोही राजस्थान),
किशनलाल ,
आयुक्त शिव पाल सिंह राजपुरोहित के निर्देश की पालना में पालिका टीम द्वारा रोज कॉटेज में स्वीकृति के विपरीत रूम पर rcc भरी गई थी जिसे पालिका की jcb की सहायता से हटाया गया ।
साथ ही पांडव भवन के पीछे दिव्य भवन के सामने कृष्णा हॉस्टल में बिना स्वीकृति के भवन के ऊपर दीवार बनाई जाकर कमरों का निर्माण करने की तैयारी हो रही थी जिसे हटाया गया । पालिका टीम में सफाई निरीक्षक श्याम जनवा परवीन राजपुरोहित जमादार तरुण कुमार मय पालिका सफाई कर्मियों की टीम उपस्थित रहीं l


