V24 NEWS CHANNEL (मगन प्रजापत) ,
आबूरोड/ सिरोही, राजस्थान।
ज्वलनशील मुद्दे को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी
आमरण अनशन के तीसरे दिन प्रशासन ने ली सुध
उपखंड अधिकारी ने जूस पिलाकर अनशन करवाया समाप्त
.आबूरोड शहर के व्यापारिक संगठन समाजसेवी संस्थाओं और विभिन्न यूनियन द्वारा अपार समर्थन देने के बाद 13 तारीख को आबूरोड बंद की चेतावनी देने के बाद आज आखिर कार प्रशासन जागा और
अनशन के तीसरे दिन अचानक धरना स्थल पर तहसीलदार पीडब्ल्यूडी अधिकारी डॉक्टरों की टीम एवं थाना अधिकारी की टीमें धरना स्थल पर पहुंच आमरण अनशन कर रहे एवं व्यापारियों से चर्चा शुरू की।

डॉक्टरी जांच जांच में दो लोगों की तबीयत ब्लड प्रेशर बढ़ने एवं ब्लड शुगर कम होने की रिपोर्ट से प्रशासन बौखला गया,मान मनवार का दौर शुरू हुआ… पूर्व पार्षद नवीन सांखला अजय बंजारा एवं गोविंद अग्रवाल एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी ने शहर मे लंबे समय से क्षत्रिग्रस्त हुई सड़कों को अभी के अभी कार्य चालू करने पर अड गए.

व्यापारी संगठन ने मौके पर ही एसडीएम को बुलाने की बात कही…मौके के नजाकत देखकर तहसीलदार ने मौके पर एसडीएम को तत्काल बुलाया गया…जिसमें धरने पर बैठे तीनों अनशनकारी एवं आबूरोड के सभी व्यापार संगठन यूनियन समाजसेवी संस्थान और जनप्रतिनिधि सहयोग कर्ताओं से चर्चा कर मौके पर ही माउंट आबू एसडीएम ने सारी बात मानी और कहा आज से ही रोड का कार्य चालू किया जाएगा और आवारा पशुओं की समस्या का समाधान तीन से चार दिन में करने का पूरा आश्वासन दिया गया। इसके बाद उपखंड अधिकारी सालुंखे गौरव रविंद्र द्वारा धरना स्थल पर पूर्व पार्षद गोविंद अग्रवाल नवीन सांखला एवं अजय बंजारा को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया गया। अनशन पर बैठे तीनों अनशनकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया और पूर्व में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पुनः धरने पर बैठने की चेतावनी देते हुए अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा करी..
इस अवसर पर तहसीलदार मंगनाराम जी शहर थानाधिकारी बंसीलाल जी पीडब्ल्यूडी अधिकारी रूडीप प्रतिनिधि व्यापारी एवं अन्य संगठन प्रमुख एवं पदाधिकारी मौजूद रहे
