V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,
सिरोही, राजस्थान ।
*68वी जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रा. उ. प्रा. वि. केरलापादर ने फहराया अपना परचम*
आदर्श बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय सिरोड़ी में आयोजित 4 दिवसीय तीरंदाजी प्रतियागिता में केरलापादर के छात्र वर्ग ने फिटा राउंड में द्वितीय स्थान,इंडियन राउंड में तृतीय स्थान प्राप्त किया।दूसरी ओर छात्रा वर्ग में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही व्यक्तिगत रूप से खेल में स्थानीय विद्यालय की छात्रा एकता कुमारी ने 20मीटर तीरंदाजी मे प्रथम स्थान व 30 मीटर में द्वितीय ,धनी कुमारी ने 30मीटर तीरंदाजी में प्रथम स्थान, सायना कुमारी ने 20 मीटर में द्वितीय व 30 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया।स्थानीय विद्यालय की छात्रा एकता कुमारी को प्रतियागिता की सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज के रूप में पुरस्कृत किया।



स्थानीय विद्यालय के प्रतिभागियों ,शारीरिक शिक्षक श्री गणपत सिंह जी पंवार ,संस्थाप्रधान श्री नरेंद्र कुमार द्विवेदी एवं समस्त विद्यालय परिवार को बहुत बहुत बधाईयां व शुभकामनाएं ।

