V24 NEWS CHANNEL (सिरोही, राजस्थान) ।
(चौथमल सुर्याल ) ,
फाचरिया में 68वीं छात्र छात्रा वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन*
सिरोही / 11सितम्बर 2024 ,
68वीं छात्र छात्रा वर्ग जिला स्तरीय बॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता राउप्रावि फाचरिया पर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार शम्भूसिंह , विशिष्ठ अतिथि दौलतदान, मंगलदान, बलवंत दान , शिक्षा विभाग द्वारा पर्यवेक्षक प्रिंसिपल श्रवणकुमार मेघवाल, की उपस्थिति में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों का प्रवेश द्वार पर सामेला द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा निर्णायक, दलनायक, छात्र छात्रा लीडर का परिचय किया गया। अतिथिओ से मां सरस्वती के तस्वीर पर माला, दीप प्रज्ज्वजित किया गया। उसके पश्चात अतिथियों का साफा, माला व स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि नायब साहब के उद्बोधन मे कहा कि निर्यायक, गांव वालों को शानदार व्यवस्था हेतु धन्यवाद दिया और जीते हुए और हारे हुए टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई के पात्र है जीवन में आगे बढे आशीष वचन दिया।
संस्था प्रधान बसंती देवी मीणा ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 26 टीम 364 प्रतियोगी ने भाग लिया। जिसमे 18 टीम छात्र वर्ग और. 8 टीम छात्रा वर्ग प्रतियोगिता मे भाग लिया।निर्यायक, दल प्रभारी, कार्य व्यवस्था प्रतिनियुक्त, भामाशाह,गांव के गणमान्यो को तन मन, धन से सहयोग देने पर धन्यवाद दिया गया। छात्रा वर्ग में प्रथम विजेता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनारी, द्वितीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वाटेरा,तृतीय स्थान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नितोड़ा रही और छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खुशबू कुमारी पुत्री बदाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनारी रही। छात्र वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नानरवाड़ा, द्वितीय स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलियां (धनारी), तृतीय स्थान आदर्श विद्या मंदिर सरूपगंज। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रमेश कुमार उदाराम राउप्रावि,नानर वाडा रहा।।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक शारीरिक शिक्षक प्रकाश कुमार, गोरखाराम, प्रवीण पटेल,अर्जुन कुमार पटेल,राहुल कुमार, श्रीमती कंचन, गोविंद राम मीणा, हरीश मीणा,हरीश कुमार,सागर चावला की उपस्थिति में खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है।सभी का आभार तोलारम फाचरिया ने दिया। मंच संचालन हितेश राणा व बद्रीदान चारण ने किया खेलकूद प्रतियोगिता में व्यवस्था के लिए मनोहरसिंह उदावत,डूंगर सिंह चारण, तोलाराम फाचरिया ,जुजार सिंह शारीरिक शिक्षक, सोमोती, रामकिशोर मीणा, सतीश कुमार मेघवाल, नेनाराम मेघवाल, हंसराज मीणा बद्रीनाथ चारण व्याख्याता, हितेश राणा वरिष्ठ अध्यापक,राधा प्रजापत, कविता कुमारी मीणा, महेंद्र सांखला, सुमित, कुलदीप कुमार, तेजपाल रोलानिया ने सेवा दी । इस समारोह में ओखदान,छोगाराम बामनिया, मालाराम देवासी, नथाराम बामनिया, नगाराम, सूरजदान, मनोहरदान मगनदान चारण, जुहाराराम प्रजापत, छगनलाल पुरोहित, फुसाराम की उपस्थिति में आयोजन किया गया।



