V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू/सिरोही, राजस्थान) ,
(किशनलाल) ,
*धूमधाम से निकली बप्पा की शोभायात्रा, हर्षोल्लास से प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
*माउंट आबू।
श्री गणपति महोत्सव समिति एवं शिवसेना के तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय गणपति महोत्सव 2024 पर बुधवार को बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। 5 दिवसीय गणपति महोत्सव में शहर के विभिन्न स्थानों पर, पंडालों में गणेश जी प्रतिमाओं की स्थापना की गई एवं 5 दिवस तक पूजा अर्चना की गई। बुधवार को महोत्सव के अंतिम दिवस पर सभी पंडालों के गणपति जी की प्रतिमाओं का विसर्जन हेतु शोभायात्रा का आयोजन हर वर्ष की भांति हुआ। जिसमें धड़ाधड़ महादेव मंदिर पर सभी गणेश प्रतिमाओं के रथ एकत्रित हुए। जहां से शोभायात्रा के रूप से शहर के मुख्य मार्ग धड़ाधड़ महादेव मंदिर, नगरपालिका, नगरपालिका पुस्तकालय, गुरुद्वारा, रोटरी सर्किल, चाचा म्यूजियम चौराहा, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, निर्मला स्कूल, पोस्ट ऑफिस सर्किल, बाके बिहारी जी मंदिर, गैस एजेंसी, एमके सर्किल, सोफिया स्कूल सर्किल, तिब्बती मार्किट, सनसेट रोड होते हुए कमला नेहरू पार्क स्थित विसर्जन स्थल पर शोभायात्रा पहुंची। जहां गणेश भगवान की प्रतिमाओं का विसर्जन गणपति महोत्सव समिति एवं शिव सेना के कार्यकर्ताओ सदस्यों द्वारा व्यवस्था के साथ किया गया। इस मौके पर गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष देवेंद्र जानी, उपाध्यक्ष मांगीलाल काबरा, प्रवीण सिंह, प्रहलाद जयसवाल, दीपक त्रिपाठी, देवेंद्र भंडारी, राजकुमार राणा, सचिव सुरेश थिंगर, शिवसेना नगर प्रमुख प्रशांत सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, हेम बहादुर, सलिल कालमा, आईटी पर्वत सिंह बारोड़, मीडिया अभिषेक थिंगर, उम्मेद सिंह राठोर हेमबहादु खत्री, विष्णु राणा, प्रताप सिंह मकवाना, प्रहलाद जयसवाल, रमेश आलिका, देवीसिंह दहिया, दीपक कुशवाह, भेरू राणा, अंशु एवं अन्य गणपति महोत्सव समिति एवं शिव सेना के कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।।

