V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,
सिरोही, राजस्थान ।
आंतरिक सुरक्षा अकादमी, माउंट आबू के चिकित्सा अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में लिए लेक्चर
आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ माउंट आबू में चल रहे विशेष पाठ्यक्रम में आए हुए चिकित्सा अधिकारियों द्वारा माउंट आबू में स्थित विभिन्न स्कूलों में चिकित्सा संबंधित जानकारियां प्रदान करने के लिए लेक्चर लिए। इन अधिकारियों द्वारा बच्चों को फर्स्ट एड, सीपीआर आपातकालीन सेवाएं, न्यूट्रिशन, हाइजीन एंड सैनिटेशन एवं अलग-अलग बीमारियों से बचने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया। साथ में सीपीआर की मदद से किसी भी व्यक्ति की जान बचाने के तरीकों के बारे में बताया और उसका डेमो भी दिया। अकादमी के इन चिकित्सा अधिकारियों के 6 दलों द्वारा अलग-अलग स्कूल में दौरा किया गया जिसमें आदर्श विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, सोफिया हाई स्कूल, निर्मला स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल और गुरुकुल शामिल थे। आदर्श विद्या मंदिर मैं लगभग 280, निर्मला स्कूल में 250, सेंट जोसेफ स्कूल में 60, सोफिया स्कूल में 820, गुरुकुल में 97 और केंद्रीय विद्यालय में 500 बच्चों सहित कुल 2007 बच्चों ने ध्यान पूर्वक लेक्चर सुना और इन जानकारी का लाभ उठाया। न केवल बच्चों नहीं बल्कि सभी स्कूलों के अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी इन चिकित्सा संबंधी जानकारियां का लाभ लिया। अकादमी इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर करती रहती है जिससे कि बच्चों एवं आमजन को इसका लाभ मिले सके ।

