V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान ।

*आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया*

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में विद्यालय स्तर पर विज्ञान मेले का आयोजन किया।जिसमें भैया बहिनों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी रखी गई।भैया बहिनों द्वारा बनाए गए मॉडल्स का निर्णायक विक्रम सिंह जी लौटाना,शंकर लाल जी माली नांदिया,प्रवीण जी प्रजापत नांदिया और प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने अवलोकन किया और अंक प्रदान किए।प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गया।प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने बताया कि भैया बहिनों ने पूरे मन से मॉडल्स बनाए और अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया।इस अवसर पर आचार्य लक्ष्मण सेन,प्रवीण गर्ग,नारायण माली, शैलेष देवासी, रामाराम, मीनाक्षी देवी,अशोक कुमार,दरजाराम,अशोक प्रजापत, दलाराम,चेलाराम,दलजीत,मनीषा रावल, कृष्णा कुंवर,रणजीत गर्ग,हितेश कुमार,श्रवण सिंह,विशनाराम और सेविका नेनु देवी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply