V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

माउंट आबू , सिरोही राजस्थान।

माउंट आबू अग्रवाल समाज की आम सभा की बैठक सम्पन्न ।

अग्रवाल समाज माउंट आबू की आम सभा की बैठक अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर रविवार को गीतांजलि हाल में संपन्न हुई।

सचिव नवनीत बंसल ने बताया की यह आम सभा की बैठक अग्रसेन जयंती किस तरह मनाई जाए उसकी रूपरेखा तैयार करने के बाबत बुलाई गई थीबैठक अध्यक्ष पीयूष गोयल और सभापति श्री भंवरलाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुईबैठक के दौरान सभी ने अपने अपने विचार रखे और अग्रसेन जयंती को हर वर्ष की तरह इस बार भी धूम धाम से मनाने का निर्णय लियाअग्रवाल युवा संघ अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया की युवा संघ द्वारा इस बार नाइट क्रिकेट, गरबा प्रतियोगिता, बच्चो के लिए खेल खुद प्रतियोगिताएं, चित्रकला और कैरम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगीमहिला संघ अध्यक्षा श्रीमती गीता अग्रवाल ने बताया की महिला संघ द्वारा भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं के लिए अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेजयंती दिवस पर धूम धाम से भव्य जुलूस निकाले जाने का निर्णय लिया गया और जयंती दिवस पर सभी समाज बंधुओ का सहभोज रखना तय किया गयाबैठक का संचालन सचिव नवनीत बंसल ने किया, बैठक में समाज के अनेकों वरिष्ठ, युवा और महिलाएं सम्मलित हुए

Share.
Leave A Reply