V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान ।

पिंडवाड़ा उपखंड के ग्राम पंचायत सिवेरा के ग्रामवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नं 4,5 के समीप में आम रास्ते में बनी हुई नाली की साफ सफाई व पक्की नाली निर्माण नही करने व 181 पर मेरे द्वारा जन हित में शिकायत की गयी , पर ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच महोदय द्वारा असंतुष्टि पुर्वक जबाव दिया जाता है ! इसी तरह ग्राम पंचायत सिवेरा के अन्य क्षेत्र में भी ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच महोदय द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।

1. मोतीलाल प्रजापत के दूकान से नाथुराम हिरागर तक जो नाली निर्माण आधी अधुरी पड़ी है वर्तमान में यह नाली पुर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चूंकि है जबकि ग्राम पंचायत द्वारा इसका कोई निस्तारण नहीं किया गया। जिससे आम रास्ते में पानी का पुरा भराव हो रहा है जिससे आने जाने में सरकारी स्कुल के बालक-बालिकाओं व आमजन को आम दिनों में भी समस्या हो रही है।

2. पूरानी पाईप लाईन के जमीन से उपर होने से भी यह पानी का भराव होने से आम रास्तें में पानी भराव होता है।

Share.
Leave A Reply