V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू ,किशनलाल) ।
सिरोही , राजस्थान ।
*धूमधाम से गणपति बप्पा का आगमन*
माउंट आबू। प्रथम पूजक गणेश भगवान का गणेश चतुर्थी पर शहर में आगमन के साथ महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को श्री गणपति महोत्सव समिति आयोजक शिवसेना द्वारा 5 दिवसीय गणेश महोत्सव आयोजन विधि विधान से प्रारंभ हुआ। बड़े ही धूमधाम से गणपति का आगमन हुआ। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। इस मौके पर श्री गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष देवेंद्र जानी ने विधि विधान से गणपति महोत्सव समिति एवं शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना की। समिति अध्यक्ष देवेंद्र जानी ने कहा की शहर में 5 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ आज से हुआ। सभी गणपति आयोजक मंडलों से अनुरोध किया कि सभी अपने अपने मंडलों में हर्षोल्लास के साथ शांति पूर्वक आयोजन करे।


