V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू /किशनलाल) ,

सिरोही, राजस्थान।

दिनांक 6 सितम्बर 2024 को श्री अनिल कुमार जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, आबूपर्वत एवं यातायात शाखा आबूपर्वत का वार्षिक निरीक्षण किया साथ ही पुलिस थाना आबूपर्वत पर नव फर्नीचर से सुसज्जित बैरेक्स का फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने वृत कार्यालय, पुलिस थाना एवं यातायात शाखा आबूपर्वत के भवन, आपराधिक अभिलेख सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अपराधों पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था संबंधी दिशा निर्देश दिये। जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा किये गये वार्षिक निरीक्षण के दौरान वृताधिकारी श्री पुष्पेन्द्र वर्मा पुलिस उप अधीक्षक, थानाधिकारी श्री सुरेश चौधरी पुलिस निरीक्षक एवं यातयात प्रभारी श्री सोमदेव उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply