V24 NEWS CHANNEL ( माउंट आबू) ,

सिरोही, राजस्थान ।

(किशनलाल ) ,

आबू यात्री कर नाके पर उपखंड अधिकारी श्री गौरव रविंद्र सालुंके द्वारा पर्यटकों को कपड़े की थैली वितरण कार्य प्रारंभ किया गया ,यह कपड़े की 1000 थैलिया श्री अर्बुदा देवी मंदिर परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई है ।श्रीमान उपखंड अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक के प्रदूषण को रोकने हेतु व आबू के प्राकृतिक यौवन को बचाने हेतु एक पहल की गई आबू में प्रवेश करने वाले प्रत्येक यात्री वाहन को यह थैली व गार्बेज बैग उपलब्ध कराया जाएगा जिससे आने वाला पर्यटक प्लास्टिक का उपयोग न करें और उपखंड अधिकारी ने कहा कि अन्य भामाशाहों की मदद से इस यात्री कर नाके पर करीब 1 लाख थेलियो का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन इसके मूल में यही है की आने वाले पर्यटक व आबू के समस्त नागरिक स्वयं प्रेरित होकर प्लास्टिक का उपयोग न करें व आबू को सुंदर बनाये इस कार्यक्रम में अर्बुदा देवी परिवार से भरत रावल ,प्रवीण रावल व श्री मणिभाई जोशी ,नगर पालिका आयुक्त ,यात्री कर नाका अधिकारी श्री राजकिशोर जी, पार्षद श्री देवी सिंह , श्रीमती सुमन कंवर , श्रीमति अलका कालमा, श्रीमती विमला देवी,श्री देवीलाल बामनिया,श्री सुनील आचार्य ,श्री देवेंद्र भाई व अन्य नागरिक गोपाल सिंह जी भंवरलाल पराड़िया, जयेश रावल मनोज भोजक

Share.
Leave A Reply