V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू) ,
सिरोही , राजस्थान ।
(किशनलाल) ,
मेडिटेशन ही माइंड की मेडिसिन, चिकित्सक सम्मेलन
माउंट आबू, 29 अगस्त।
ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में संगठन के चिकित्सा सेवा प्रभाग की ओर से माइंड, बॉडी, मेडिसन विषय पर आयोजित सम्मेलन के सहभागी चिकित्सकों को संबोधित करते हुए अवेकनिंग विद ब्रह्माकुमारी फेम, जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ राजयोगिनी बीके शिवानी बहन ने कहा कि मेडिटेशन माइंड की शक्तिशाली मेडिसन है। अधिकतर व्याधियों की उत्पत्ति मानव अपने कमजोर मन से करता है। सकारात्मक दृष्टिकोण से मन में अलौकिक ऊर्जा की रचना बढ़ती है। यदि मनुष्य अपने आंतरिक आत्मा मूलभूत शक्ति, गुण, शांति, आनंद, पवित्रता और प्रेम आदि की स्मृति और अनुभूति में रहकर उसको वातावरण में प्रवाहित करें तो इसके आधार पर एक स्वस्थ, समरस और सुखमय मानवीय संस्कृति तथा श्रेष्ठ सभ्यता की संरचना का निर्माण हो सकता है। मरीजों के स्वास्थ्य की सच्चे दिल से सार संभाल करने की सेवा किसी साधना से कम नहीं है। अपने सुखों को त्याग की वृत्ति रखने वाले ही इस सेवा में सफल होते हैं।मन को कलुषित करने वाली आदतें व संस्कारों के प्रभाव से शारीरिक व्याधियों को बल मिलता है। इसलिए मन को उन आदतों से किनारा करने के लिए ईश्वरीय चिन्तन की नई आदतों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि अपनी सोच को सकारात्मक व शांतिपूर्ण बनाए रखने से विकटतम समस्याओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है। जितना मानवीय विचार श्रेष्ठ, सकारात्मक, स्वच्छ, स्वस्थ व शक्तिशाली होंगे उतना ही उसकी चिंतन प्रवृति, चरित्र, कर्म व जीवन स्तर उच्च तथा महान होगा।

