V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,
सिरोही , राजस्थान ।
पिण्डवाड़ा मे भाजपा की राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित।
V24न्यूज चैनल /भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,
पिण्डवाड़ा – मण्डल मे भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के आदेशानुसार आज गहलोत भवन मे मण्डल की कार्यशाला आयोजित कि गई,कार्यशाला मे मुख्य वक्ता मे भाजपा जिला महामंत्री व पिण्डवाडा आबु विधानसभा प्रभारी योगेन्द्र गोयल व मुख्य अतिथि के रुप मे पिण्डवाडा आबु के चोथी बार के विधायक समाराम गरासीया, मण्डल अध्यक्ष सन्तोष गहलोत,पुर्व मण्डल अध्यक्ष महावीर यती,अशोक रावल, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष भंवर पटेल के आतिथ्य मे भारत माता व पार्टी के संस्थापक को दिप प्रज्वलित करके कार्यशाला की शुरुआत की गई, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि विधायक समाराम गरासिया ने अपने विचार से कार्यकर्ताओ को अश्वासन दिया है की हमारे इस डबल इंजन की सरकार मे अपने विधानसभा क्षेत्र मे विकास कार्य मे कोई कमी नही आने दुंगा साथ ही पुर्व मण्डल अध्यक्ष महावीर यती व उनकी टीम के कार्य की भुरी भुरी प्रशंसा कि व सभी के साथ अधिक से अधिक कार्य मे सहभागिता निभाकर भाजपा की रीति- नीति के साथ काम करेंगे ।
मुख्य वक्ता के रुप मे भाजपा जिला महामंत्री व पिण्डवाडा आबु विधान सभा प्रभारी योगेन्द्र गोयल ने भाजपा मण्डल सदस्यता अभियान कार्यशाला मे सभी कार्यकर्ताओ को परिचय करते हुए व अपने अपने पद की भुमिका बताते हुये व पुर्व मण्डल अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी की सक्रिय रही उसी अनुसार सक्रिय रहेगी। इस कार्यशाला मे कहा की 31अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री से लगाकर बुथ अध्यक्ष की सदस्यता तक समाप्त हो रही है जिसमे 2 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री भाजपा सदस्यता ग्रहण करेंगे अपने मोबाइल से मिस्ड काॅल नम्बर 8800002024 करेंगे व सदस्याता ग्रहण करने बाद के सभी कार्यकर्ताओ को इस नम्बर पर मिस्ड काॅल करेंगे इसमे साधारण सदस्य बनेगे यह अभीयान 25 सितंबर तक चलेगा उसके साथ ही जो भी पार्टी के निष्कासित सदस्य सदस्यता ग्रहण करते है तो उनकी सदस्या प्रदेश सगंठन व जिला सगंठन मे सुची के अनुसार निरस्त होगी व मान्य नही होगे।
गोयल ने अपने उद्बोधन मे कहा की आपके विधायक बहुत सरल स्वभाव व कुशल राजनीतिक है आज उनको क्षेत्र के कोई छोटे कार्यकर्ता भी रात को भी फोन करते है तो जरुर रिसीव करते है ।पुर्व मण्डल अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किये पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष भवर पटेल पार्षद लतीफ खान व आदी ने सुझाव दिये गये ।भाजपा नगर मंडल सदस्यता अभियान कार्यशाला संयोजक तगाराम परमार ने मंच संचालन किया व सहसंयोजक के रुप मे दिलीप जैन व खुश्बु ने सहयोग किया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्तोष गहलोत ने की अन्तिम मे मण्डल के कार्य की रुपरेखा बताकर विधायक जी को बजट मे पिण्डवाडा मे बस स्टेशन बनाने कि घोषणा कराई,उसके लिए मण्डल की और से आभार व्यक्त किया गया, साथ ही यह भी कहा की मण्डल मे महिने मे एक बार जनता के लिए जन सुनवाई रखे व साथ महिला नये सदस्य के रुप हेमलता अरविंद कुमार सुथार व रेखादेवी सतीश राजपुरोहित को विधायक द्वारा पार्टी का दुप्पटा पहना कर सदस्य ग्रहण कराई व सभी आगुन्तक व कार्यकर्ताओ को एवं कार्यशाला मे पधारे उन सभी को धन्यवाद दिया गया, राष्ट् गान करके कार्य शाला समाप्त की कार्यशाला के छायाचित्रकरण व जानकारी सोशल मिडीया प्रभारी कमलेश गर्ग ने दी।


