V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू) ,

सिरोही, राजस्थान। ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात का श्रवण किया

माउंट आबू /किशनलाल ,

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं मन की बात मंडल संयोजक हीर सिंह भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओबीसी मोर्चा नगर महामंत्री अरविंद रावल के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, उस कार्यक्रम का श्रवण किया। देश भर के नागरिक इस कार्यक्रम का श्रवण करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रविवार मन की बात कार्यक्रम में देश वासियों को संबोधित करते हुए आगामी होने वाले पैराओलंपिक खेलो में भाग लेने सभी भारतीय खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई दी एवं देशवासियों से खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करने का आह्वान किया। साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में देश के उज्वल भविष्य के लिए उत्कर्ष कार्य करने वाले व्यक्तियों से बात भी की गई। शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे श्रवण किया। इस मौके पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply