V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान ।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक – पिंडवाडा |

स्थानीय विद्यालय के प्राथमिक खंड में आज विभन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ | संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि हेड टीचर प्रकाश पूरी के निर्देशन में फेन्सी ड्रेस कंपीटिशन, डांस कंपीटिशन, रंगोली बनाओ, मेहंदी कंपीटिशन, ड्राइंग व राखी मेकिंग कंपीटिशन का आयोजन हुआ | सभी प्रतियोगिताओं में कुल 80 बच्चों ने भाग लिया | निर्णायकगण निर्मला कोली वरिष्ठ अध्यापिका और अतिथि शिक्षिका ममता व्यास रहे | एक से बढ़कर प्रस्तुतियों ने खूब दाद बटोरी | संस्था प्रधान ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए नन्हे मुन्हे बच्चों को भगवान् श्री कृष्ण से कर्मयोग योग का संदेश ग्रहण करने व जीवन में सदैव कर्मशील बनने हेतु प्रेरित किया | इस अवसर पर प्राथमिक खंड के शिक्षक- शिक्षिकाए उपस्थित रहे |

Share.
Leave A Reply