V24 NEWS CHANNEL (सरूपगंज) ,
सिरोही , राजस्थान ।
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा ,
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव:- 2024,
आज दिनांक 24 अगस्त को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री शैतान सिंह के निर्देशन में मनाया गया। शनिवारीय प्रमुख श्री हेमंत कुमार ने उत्सव की जानकारी दी जिसमें कक्षा अरुण से नवमी तक के भैया बहिनों ने भाग लिया ।आचार्य श्री राकेश कुमार ने कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का महत्व समझाया तथा आचार्या सुश्री हुनल ने भी भगवान कृष्ण की बाल लीला की घटनाओं की जानकारी दी साथ ही विद्या मंदिर के सभी आचार्यगण भी उत्सव में शामिल रहे।

