V24 NEWS CHANNEL ( पिंडवाड़ा ) ,

सिरोही, राजस्थान ।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाडा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ,

विद्यालय में आज *राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस* मनाया गया |

संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली के निर्देशन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर निबंध, आशु भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई | जिसमें कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया | जिसमें निबंध प्रतियोगिता में विक्रम राजपुरोहित कक्षा 10 प्रथम, निशा चुंडावत कक्षा 12 द्वितीय स्थान पर रही | इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में सालेहा बानू कक्षा-9 प्रथम, रेहनाई बानू कक्षा-, 9 द्वितीय और शुभांगी शर्मा कक्षा-9 तृतीय स्थान पर रही | वही आशुभाषण में सारिका कुँवर कक्षा 12 प्रथम स्थान पर रही | संस्था प्रधान ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया | आयोजित प्रतियोगिताओं का निर्णय तीन सदस्ययी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया जिसमें राम सिंह सैनी उप प्रधानाचार्य, नरसाराम गरासिया एवं जिगर राजपुरोहित विज्ञान शिक्षक स्थानीय विद्यालय रहे | इस अवसर पर शाला परिवार उपस्थित रहा |

Share.
Leave A Reply