सिरोही , राजस्थान ।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन सिरोही जिला अध्यक्ष कानाराम परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत संगठन के तत्वाधान में 5000 पौधे लगवाने का शुभारंभ मंडवारिया ग्राम पंचायत में (पंचायत समिति सिरोही) 20 अगस्त को प्रातः 10 बजे सिरोही जिला कलेक्टर श्री मती शुभम चौधरी की अध्यक्षता में किया जाएगा ।


