V24 NEWS CHANNEL (पीराराम प्रजापत) ,

पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया,* ।।

*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरासना में 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री मनरूपराम मीणा के आतिथ्य में प्रधानाचार्य श्री दीपक गहलोत के सहयोग से ध्वजारोहन किया गया।

सांस्कृतिक प्रभारी उमा रायका के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने मनमोहक राजस्थानी व देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल ने बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा दसवीं व बारहवीं में 60%प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों 500रु व 75% प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को1100 रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया इनके द्वारा वर्ष 2023 से लगातार प्रति वर्ष दी जा रही है ।प्रधानाचार्य दीपक गहलोत ने भी 75% प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 1100 रुपये की नकद राशि पुरुस्कार के रुप मे प्रदान किया।विद्यार्थियों के मिष्ठान्न की व्यवस्था श्री नोपाराम जवाजी, सोमाराम सवाजी की तरफ से व साउंड की व्यवस्था श्री सुरेश कुमार सीताजी प्रजापत की तरफ से की गई।

Share.
Leave A Reply