V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा , सिरोही राजस्थान ।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाडा से प्राप्त जानकारी के अनुसार , स्थानीय विद्यालय में आज राखी मेकिंग कंपिटिशन का आयोजन हुआ |

संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली व निर्मला कोली के निर्देशन में जूनियर और सीनियर वर्ग में इंटर हाउस राखी मेकिंग कंपिटिशन आयोजित हुआ | दोनों वर्गों की कुल 34 छात्राओं ने सहभागिता की | छात्राओं ने बहुत ही सुंदर-सुंदर राखियाँ बनाकर निर्णायकों के निर्णय को जटिल बना दिया | छात्राओं का उत्साह राखी बनाते देखते बन रहा था| भाई बहिन के प्रेम का परिचायक रक्षाबंधन त्योहार भारतीय संस्कृति में विशिष्ट ही हैं | छात्राओं की राखियाँ अपने भाई की लंबी उम्र की दुआ करती दिख रही थी | छात्राओं ने ऊन, मोती, रेसे, धागे, कार्ड बोर्ड, ग्लिटर पेपर, चार्ट पेपर एवं वेस्ट चीजों की मदद से राखियो को सजाया | दोनों ही वर्गों में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा | इस अवसर पर शाला परिवार उपस्थित रहा |

Share.
Leave A Reply