V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

माउंट आबू / सिरोही, राजस्थान।

सबसे उंचे शहर में शुरू हुई तिरंगा यात्रा,

ढाई सौ मीटर लंबा बनाया गया है तिरंगा,

हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय नागरिक मौजूद,

उपखंड अधिकारी गौरव रविंद्र सालुंखे ने दिखाई हरी झंडी,

पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित थाना अधिकारी सुरेश चौधरी स्काउट को जितेंद्र सिंह भाटी नगर पालिका कार्यालय से राजकिशोर शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद

कल पूरा देश हर्षो उल्लास के साथ आजादी का पर्व मनाएगा क्योंकि कल 15 अगस्त है और इस दिन को ऐतिहासिक मनाने के लिए सरकार की ओर से भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही प्रदेश के तमाम छोटे से बड़े शहरों में आज भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है वही कल पूरे देश में आजादी का पर्व मनाया जाएगा इसको लेकर के अभी से ही तैयारी का दौर चल रहा है ।

और इसी कड़ी में बात करें प्रदेश के सबसे उंचे शहर माउंट आबू की तो माउंट आबू में भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आबू पर्वत में उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन होगा इसको लेकर की शामियाना सज चुका है और पूरा शहर आज तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है और खास तौर पर बात की जाए तो आज माउंट आबू के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड से तिरंगा यात्रा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में माउंट आबू उपखंड अधिकारी गौरव रविंद्र सालुखे हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया ।

Share.
Leave A Reply