V24 NEWS CHANNEL
सिरोही, राजस्थान ।
(चौथमल सूर्याल)

वराडा- शैक्षिक सत्र 2024 25 का शुभारंभ,बच्चों से चहके विद्यालय प्रांगण,शुरू हुए समर केम्प।
वराडा और आसपास के क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों में आज 1 जुलाई से विधिवत नवीन शैक्षिक सत्र 2024 25 का शुभारंभ हो गया वराडा राउमावि के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग पौने दो माह बाद आज विद्यालय में विद्यार्थियों की आवाजाही से प्रांगण चहकने लगे पहले दिन सभी विद्यार्थी व स्टाफ साथी एक दूसरे से गर्मजोशी मिलकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के अनुभवों को साझा किया साथ ही नवीन सत्र के प्रारंभ में किये जाने वाले प्रवेशोत्सव को लेकर पीईईओ प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित ने स्टाफ बैठक लेकर वार्ड प्रभारियों को ऑफलाइन व डिजिटल एप्प पर निर्धारित समय में अपलोड करने के दिशा निर्देश भी दिये,आज से ही सभी राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिये सात दिवसीय समर कैंप भी विभागीय दिशा निर्देशानुसार शुरू किये गए पहले दिन विद्यार्थियों को स्वस्थ दैनिक दिनचर्या पर विस्तार से वक्ताओं ने जानकारी दी इस अवसर पर उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार,गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार,लक्ष्मण कुमार घांची, जोगेंद्र कुमार,इको क्लब प्रभारी बीएल मूंगिया,महेन्द्र सिंह,उमेश कुमार,भरत कुमार,पेकाराम,दीपक खत्री की उपस्थिति रही।
