पिंडवाड़ा । सिरोही ।
पिण्डवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री महोदय से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओ के निराकरण हेतु मांग की।
पिण्डवाड़ा निकटवर्ती जवाई बांध मैं आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोकजी गहलोत साहब के आगमन पर पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचल सिंह बालिया के नेतृत्व में स्थानीय जन प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री महोदय से रूबरू मिलकर पिंडवाड़ा क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए उनको अभिलंब समाधान करने की मांग की। ब्लाॅक प्रवक्ता भूपेंद्र परमार से मिली जानकारी के अनुसार पिण्डवाड़ा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया ने ज्ञापन में बताया कि हमारे पिंडवाड़ा आदिवासी अंचल में स्थित राजकीय विद्यालयों में कक्षा कक्षों की कमी के कारण अध्यापन कार्य सुचारू नही हो पा रहा है। वही कई विद्यालयों में शौचालयों की भी जरूरत है एवं पिंडवाड़ा नगर में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी कक्षा कक्षों की कमी के कारण यहां की छात्राओं को एक ही कमरे में 50 से ज्यादा संख्या में बैठकर पढ़ने को मजबूर है। ऐसे में इस विद्यालय के साथ तहसील के चयनित राजकीय विद्यालयों में कक्षा कक्षों के साथ शौचालय निर्माण हेतु डिस्ट्रिक्ट मिनरल ट्रस्ट फंड से राशि आवंटन करवाने के आदेश फरमावे।

पिंडवाड़ा नगर में इस भीषण गर्मी के चलते पेयजल समस्या से लोगो को राहत प्रदान करने लिए जनता की मांग पर जलदाय विभाग द्वारा नगर में 5 पानी की टंकी, 5 ट्यूबवेल ,वही नगर में सुचारू पेयजल व्यवस्था हेतु नई पाइप लाइन बिछाने की जरूरत को देखते हुए 20 करोड़ के प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भिजवाए हैं प्रपोजल को अविलंब स्वीकृति प्रदान करवाने के आदेश प्रमाण है। वही हमारे पिंडवाड़ा आदिवासी अंचल के लिए आप द्वारा स्वीकृत राजकीय महाविद्यालय हेतु भूमि आवंटन के चलते पिंडवाड़ा के दानदाता निर्मल जैन द्वारा अपने निजी खातेदारी की भूमि महाविद्यालय बनाने हेतु दान करने का प्रपोजल राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया गया है उसकी जांच करवा कर उसे भी अविलंब स्वीकृति प्रदान करवाने के आदेश करावे। हमारे पिंडवाड़ा आदिवासी अंचल में कई सड़कों की हालत खस्ता है उनको भी डीएमएफटी फंड से पुनः निर्माण करवाने के आदेश करावे, इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अचलसिंह बालिया के साथ झाडोली मंडल अध्यक्ष अब्दुल भाई मुरी ,ब्लॉक कांग्रेस महासचिव प्रकाश वादी एवं अमृत कलावंत ,पिंडवाड़ा पूर्व नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसोदा कुंवर चौहान ,पूर्व महिला कांग्रेस महासचिव सूरज कुंवर डाबी , ब्लॉक कांग्रेस सचिव चौपाराम भील ,विक्रम कलावंत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता साथ थे।

