माउंटआबू / सिरोही,राजस्थान। (रिपोर्ट चौथ मल सूर्याल ) *प्रियदर्शी सम्राट अशोक जयंती समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन । माउंट आबू : बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के बैनर तले चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती का कार्यक्रम माउन्ट आबू के पातालेश्वर महादेव मंदिर के हॉल में आयोजित किया गया।सम्राट अशोक की तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर सम्राट अशोक के जीवन परिचय पर चर्चा की गई आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह परमार, उद्घाटक सुरेश कुमार नोगिया, विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा सिरोही एडवोकेट सुन्दर लाल मोसलपुरिया एवम् कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर लाल बुनकर ने की। राजेंद्र सिंह…
Author: admin
पिंडवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान। पिण्डवाड़ा नगर कोंग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित । नगर कोंग्रेस अध्यक्ष सुरेश रावल की अध्यक्षता में प्रदेश कोंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमान गोविंद सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार विधानसभा प्रभारी श्री भरत सराधना जी मुख्य अतिथि ,ब्लॉक अध्यक्ष श्री अचलसिंह बालिया विशिष्टअतिथि पूर्व विधायक गंगाबेन ग्रासिया, विधायक प्रत्याशी एवं आबुरोड प्रधान लीलाराम ग्रासिया, पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह जी देवड़ा, आबू ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह रोहिड़ापूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावल, युवा कोंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अशोक ग्रासिया अजारी मंडल अध्यक्ष पुखराज रावल नितोड़ा मंडल अध्यक्ष मोटाराम जी मेघवाल व मण्डल के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं व सदस्यगण बैठक गोगाजी मन्दिर…
माउंटआबू / सिरोही, राजस्थान। भाजपा ने मनाया अपना स्थापना दिवस ,राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया । भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 46 वाँ स्थापना दिवस मनाया । इस मौके पर भाजपा माउंट आबू द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान कहा आज आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पार्टी को खून-पसीने से सींचने वाले कार्यकर्ताओं के कारण ही हमें देश सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भाजपा की स्थापना से लेकर आज…
माउंटआबू / सिरोही, राजस्थान। दिया ईमानदारी का परिचय । टैक्स यूनियन आबूपर्वत के अध्यक्ष श्री मुख्तियार खान द्वारा आज पर्यटक श्रीमती पूजा गणपत लाल दर्जी निवासी अहमदाबाद का बैग ओर पर्स मिला जिसमें करीब 17 हजार रुपए और कीमती कागजात थे । बैग को किया थाना आबूपर्वत पर हेड कांस्टेबल विक्रम कुमार जी को सुपर्द। जिस पर पुलिस के सहयोग से मालिक को किया सुपर्द ।
माउंटआबू /सिरोही राजस्थान। आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश सचिव करनोत का आबू में हुआ भव्य स्वागत । आबू के पत्रकारों सहित गणमान्य लोगों ने किया स्वागत अभिनन्दन । माउंट आबू (सिरोही) : देश के सबसे पुराने और सबसे बड़े पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के नवनियुक्त प्रदेश सचिव और जोधपुर संभाग के प्रभारी विक्रमसिंह करनोत का आज माउंट आबू में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संगठन के आबू ब्लॉक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आबू के गणमान्य लोगों ने भी प्रदेश सचिव करनोत का गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन करते हुए आबू की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए…
माउंटआबू, सिरोही राजस्थान। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान व ओरिया उपसरपंच तरुण सिंह ने आज आबूरोड में राजस्थान के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को विधायक समाराम गरासिया ,जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी को ज्ञापन सौंप कर ओरिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत सालगांव, अचलगढ़, जवाई गांव में कनेक्शन करवाने सहित राज्य सरकार द्वारा उक्त कार्य हेतु सात बोरवेल स्वीकृत व ग्राम पंचायत द्वारा आठ बोरवेल स्वीकृत किए हैं परंतु अभी तक बोरवेल नहीं होने से उनके कनेक्शन नहीं हो सके वहीं आगामी गर्मी को देखते हुए ग्राम पंचायत सहित नगर पालिका क्षेत्र में बोरवेल की सफाई…
कालंद्री, सिरोही/राजस्थान। आशापुरा माताजी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कालन्द्री के पीपला वाली गली में स्थित प्रजापत समाज के चौहान गोत्र की कुलदेवी आशापुरा माताजी व सोनाणा खेतलाजी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया कार्यक्रम के आचार्य संजय एन जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस बार भी समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रबुद्ध जनों के दिशा निर्देशन में पीपला वाली गली में स्थित मन्दिर की विशेष व भव्य सजावट की गई उसके बाद पण्डित मदन मोहन जोशी,राज जोशी, पीयूष जोशी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से कुलदेवी का श्रीसुक्त के विशेष मन्त्रो से अभिषेक…
नादिया /पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान। *आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में अभिभावक सम्मेलन संपन्न* आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में मंगलवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया।अतिथि अमराराम जी देवासी (तेलपुर) चौथाराम जी देवासी (शिवगढ़),प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश जी प्रजापत,व्यवस्थापक अमृतलाल जी,कोषाध्यक्ष बदाराम जी,संरक्षक डासुराम जी, वनाराम जी देवड़ा, सांकलाराम जी देवासी ,सोमाराम जी और प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य वक्ता श्रीमान सोमाराम जी ने भैया बहिनों के विकास में अभिभावकों की भूमिका,शिक्षा और संस्कारों का महत्व,आचरण के बिंदुओं और पंच कोषात्मक विकास के बारे में बताया। इस अवसर…
रोहिड़ा , सरूपगंज । (सिरोही, राजस्थान) । भारतीय नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन । भारतीय हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आचार्यों एवं भैया बहिनों द्वारा ग्रुप बनाकर ग्राम वासियों को तिलक लगाकर मोली बांध कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।यह जानकारी विद्या मंदिर के प्रसार- प्रचार प्रमुख राकेश कुमार गर्ग ने दी।
सिरोंही / राजस्थान। *कार्यालय संस्कार भारती जिला ईकाई सिरोही* *आनंद मिश्रा संस्कार भारती सिरोही के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत* नव वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र जालोरी के निर्देशानुसार वरिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता आनंद मिश्रा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया l पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधि सदस्य राजेश सेन द्वारा मनोनीत अध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l राजेश सेन द्वारा संस्कार भारती की विभिन्न गतिविधियों से संक्षिप्त परिचय कराया गया l इस अवसर पर चंपत मिस्त्री, सेवा भारती, मंत्री जोधपुर प्रांत ने हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर…