सिरोही, राजस्थान।
कार्यालय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइडस जिला मुख्यालय – सिरोही से प्राप्त जानकारी अनुसार,
डीओ हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड अभिषेक वर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अभिरूचि शिविर महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुराना भवन सिरोही में चल रहा हैं| शिविर में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही हैं| शिविर में शारीरिक शिक्षक राकेश माली व शम्भू सिंह के निर्देशन में योग अभ्यास, डॉ. खुशवन्त कुमार माली के निर्देशन में आर्ट एंड क्राफ्ट व पेंटिंग, जितेन्द्र परिहार के निर्देशन में संगीत तथा अध्यापिका प्रियंका परमार के निर्देशन में मेहंदी डांस और ब्यूटीशयन के प्रशिक्षण को छात्र छात्राएं रूचि और आनंद से सीख रहे हैं| छात्रों की रूचि देखते ही बनती हैं | इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक नाथू राम वरिष्ठ अध्यापक, अहमद अली और स्काउट्स धीरज, सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे|
