पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

इन दिनों अत्यधिक गर्मी का मौसम बना हुआ है तथा दिन में लू चलने की वजह से काफी लोग बीमार पड़ रहे हैं ऐसे में गर्मी से कुछ हद तक राहत प्रदान करने के साथ ही नागरिकों को गर्मी के मौसम में छाछ का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद शाखा पिंडवाड़ा द्वारा आज दिनांक 22 मई 2025 गुरूवार को स्वर्गीय बसन्ती लाल जी गुप्ता परिवार के सहयोग से छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के सचिव विजय प्रकाश गौतम ने बताया कि पिण्डवाड़ा न्यायालय के सामने तहसील कार्यालय के पास अच्छी ब्रांड की 350 लीटर से अधिक ताजा छाछ को ठंडा कर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम जनता को वितरित किया गया जिससे लगभग 2000 से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए। इस अवसर पर पिण्डवाड़ा के जनप्रतिनिधि, वकिल मण्डल, विभिन्न विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर छाछ का सेवन कर परिषद के सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी साथ ही आम नागरिकों द्वारा भी कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर परिषद परिवार के जिला समन्वयक डाक्टर सीराम, अध्यक्ष डाक्टर रमेश खंडेलवाल, सचिव विजय प्रकाश गौतम, सेवा संयोजक गोविन्द सिंह चौधरी, अश्विन सिह राठौड़, महेन्द्र गुप्ता, महेश ओझा, विमल रावल, मनोहर लाल दहिया, लक्ष्मण रावल, नरेन्द्र सिह गुर्जर, विष्णु गुप्ता, प्रवीण मालवीय सहित अनेक सदस्यो ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया साथ ही कार्यक्रम में हेमा खण्डेलवाल, मधुलिका चौधरी, भावना रावल सहित परिषद की महिला टीम का भी विशेष सहयोग रहा ।

Share.
Leave A Reply