राजस्थान समग्र शिक्षक संघ द्वारा आंदोलन का कार्यक्रम घोषित । सिरोही/V24 न्यूज , राजस्थान समग्र शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों एवं कार्मिकों की लंबित मांगों एवं प्रकरणों के समाधान को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन का ऐलान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण कर शिक्षको एवं कार्मिकों के लंबित प्रकरणों, मांगों के तत्काल समाधान की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, उनको संबंधित…
Author: admin
स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त पर आयोजित कार्यक्रमो को लेकर रिव्यू बैठक सम्पन्न सिरोही/V24 न्यूज, स्वाधीनता दिवस समारोह (15 अगस्त, 2022) के सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर अति0 जिला कलक्टर कालूराम खौड की अध्यक्षता में रिव्यू बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह अरविन्द क्रीडा स्थल (पैवेलियन मैदान) सिरोही होगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 15 अगस्त को प्रातः 9.05 बजे से 10.45 बजे तक राष्ट्रीय ध्वजारोहण (मुख्य अतिथि द्धारा), मुख्य अतिथि द्धारा परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, महामहिम राज्यपाल का संदेश का पठन, छात्र-छात्राओ द्धारा व्यायाम प्रदर्शन, पारितोषिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्धारा एवं राष्ट्रगान होगा। …
सरूपविलास,पुराना बस स्टैंड सड़क के बदतर हालात पर बिफरे , हरिओम दत्ता ने नगर परिषद को दी चेतावनी,आयुक्त ने कहा सड़क होगी दुरस्त। सिरोही/ V24 न्यूज, जिला मुख्यालय के अति महतवपूर्ण सरूपविलास पुराना बस स्टैंड,सरजावाव दरवाजे तक सड़क के नाम पर कालिख है जो खड्डों में तब्दील है।बारिश के दौरान नित रोज सरूपविलास जाते अधिवक्ता गण, सरकारी कर्मी,आम जन,विद्यार्थी,महिलाएं जब पैदल, बाइक,से बारिश के दौरान खड्डों की सड़क से गुजरे तो सामने से आ रहे वाहन से उड़ने वाले पानी से आम जन के कपड़े खराब होते है और दुर्घटनाएं भी होती है ओर यही स्तिथि झोप नाले के बाहर…
गोल उ मा वि में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हुआ आयोजन । सिरोही/V24 न्यूज, राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने को दी गई समयावधि प्रातः 11.15 बजे सिरोही तहसील के गांव गोल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर विद्यालय में अध्ययन रत छात्रों द्वारा एक से बढ़ कर एक राष्ट्र भक्ति की प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम में कोंग्रेस नेता छगन लाल कुम्हार ,एसडीएमसी सदस्य कल्पेश त्रिवेदी, पपाराम मेघवाल, एवं विद्यालय के समस्त अधिकारी गण इत्यादि उपस्थित रहे।तत्पश्चात ऑडियो रिकार्डिंग के साथ बालिकाओं ने राष्ट्र गीत वन्देमातरम,देशभक्ति गीत सारे जहां से…
लंपी स्किन डिजीज के प्रकोप को देखते हुए एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन । पालड़ी एम. ग्राम में शिविर का हुआ आयोजन । सिरोही/V24 न्यूज, पालड़ी एम ग्राम मे लंपी स्किन डिजीज के प्रकोप को देखते हुए एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का आयोजन पालड़ी एम पंचायत के सरपंच श्रीमती हेमलता माली के भरसक प्रयास से पालड़ी एम गांव के समस्त घांची समाज के लोगो की तरफ से शिविर मैं दवाइयों, शिविर व्यवस्था, आयुर्वेदिक चूर्ण के लड्डु, फिटकरी के स्प्रे की पूरी व्यवस्था की गई।शिविर प्रभारी डॉ आवेस खान पशु चिकित्सालय पालड़ी…
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक साथ गूजें देश भक्ति गीत । सिरोही/V24 न्यूज, जिला मुख्यालय स्थित अरविन्द पैवेलियन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं राजस्थान विधानसभा उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चोधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरफरोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,…. यह नारा आज भी हम सभी में आजादी का जोश भर देता है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष पूरा हो रहा है, इस उपलक्ष में अमृत महोत्सव 15 अगस्त , 2023 तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा…
जिला कलक्टर ने आमजन से की अपील सिरोही/V24 न्यूज, जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2022 को स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे है, अतः यह आजादी का अमृत महोत्सव है। राष्ट्र ध्वज हमारा एक राष्ट्रीय प्रतीक है। उन्होने राष्ट्र ध्वज की जानकारी देकर बताया कि हमारे राष्ट्र ध्वज को तिरंगा भी कहते है। क्योंकि इसमें तीन रंगों की क्षैतिज पट्टिया होती है। ऊपर केसरिया, मध्य में सफेद और नीचे हरे रंग की पट्टी। सभी पट्टिया नाप में समान होती है कोई छोटी-बड़ी नहीं हो सकती। मध्यम की सफेद पट्टी…
मांडवा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन । सिरोही/ V24 न्यूज, भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति एवं भारत विकास परिषद देवनागरी शाखा सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडवा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष ग्राम सरपंच इंद्रा रावल, मुख्य अतिथि नरेंद्र पाल सिंह एवं उपसरपंच प्रकाश देवासी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया ।संस्था प्रधान दिलीप सिंह सिंदल द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं अतिथियों का परिचय कराया गया तत्पश्चात समस्त विद्यालय एवं बच्चों के साथ सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए केंद्र सरकार की योजना अनुसार ठीक 10:15…
जिला मुख्यालय पर भटकते गोवंश का बढ़ा जमावड़ा,वायरल मेसेजों के बाद रेस्क्यू टीम कर रही उपचार। आयुक्त ने एसआई को दिए सख्त निर्देश, भटकते गोवंश को रखा जाएगा गोशाला में,पशुपालक रहे सावचेत। सिरोही/V24 न्यूज, सिरोही नगर परिषद क्षेत्र जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर की सजगता व विधायक संयम लोढा की लम्पी वायरस रोग की रोकथाम में पशुपालन महकमे को मुस्तेद करने के बाद नगर व आस पास की गोशालाओं में लम्पी वायरस के प्रकोप पर कंट्रोल रहा।लेकिन सिंगल यूज पॉलीथिन व प्रतिबंधित पॉलीथिन बेग पर नगर परिषद व व्यापारी वर्ग व समाज की रोकथाम नही होने से लचर सफाई व्यवस्था…
आबूरोड/ V24 न्यूज, भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा ।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश मे युवा मोर्च तिरंगा रैली निकाल रहा है, इसी उपलक्ष्य में भाजयूमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार आज आबूरोड भाजयूमो नगर मंडल,भाखर मंडल एवम ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीमान नारायण पुरोहित,लोकप्रिय विधायक जगसीराम कोली के सानिध्य में एवम भाजयूमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली की अध्यक्षता में 1 विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने बताया कि 75 वे स्वतंत्रता दिवस की खुशी में आज ये रैली…