V24 NEWS/सिरोही
स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्था प्रधान मीणा व सरपंच मेघवाल ने किया ध्वजारोहण।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त को सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया गया।
सिरोही जिले के पाड़ीव कस्बे में 15 अगस्त को 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पाड़ीव में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करने के बाद ध्वजारोहण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भामाशाह पारस भाई जैन (पुरस्कार) प्रकाशचंद जैन , धनपत भाई जैन , निर्मल भाई राणा वार्डपंच (मिष्ठान वितरण) उपस्थित रहे। विधालय ग्राउंड पर सरपंच देशाराम मेघवाल व संस्था के प्रधान शंभुलाल मीणा ने ध्वजारोहण किया। सरपंच देशाराम मेघवाल ने ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।तत्पश्चात राष्ट्रीय गान, मुख्य अतिथि की ओर से परेड का निरीक्षण,पुरस्कार का वितरण,व्यायाम प्रदर्शन,सांस्कृतिक कार्यक्रम और आखिर में विभिन्न तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। यसवंत कुमार माली ने बताया कि गाँव पाड़ीव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया उसी प्रकार हमारे गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पाड़ीव में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गॉव पाड़ीव की बालिका विद्यालय,मेघवाल बस्ती व गोलिया विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भामाशाह की ओर से इनाम दिया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेश पुरोहित की तरफ से मेघवाल बस्ती विद्यालय में जो निःसहाय परिवार के बच्चे जो कक्षा प्रथम से कक्षा पांचवी के छात्रों को स्कूल बैग देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम समाप्ति के बाद बच्चो को मिठाई बांटी गई। इस दौरान हीराचंद जैन,प्रकाशचंद जैन,कालिदास ओझा,पूर्व सरपंच जोगाराम मेघवाल,वार्ड पंच जितेंद्रसिंह सोलंकी,वार्ड पंच रुपाराम मेघवाल,वार्ड पंचनवाराम भील,वार्ड पंच निर्मल राणा,पुखराज पुरोहित,अचलाराम प्रजापत,गुलाबसिंह राव,बाबूलाल माली,चतराराम हिरागर,मूलाराम माली,सोमाराम हिरागर, दरगाराम घांची,मोहनसिंह परमार,भंवरलाल हिरागर,शंकरलाल प्रजापत,मगनलाल घांची,वागाराम कलावंत, विक्रमसिंह परमार,चेतानसिह दहियावत,जवराराम हिरागर, कमलेश राणा,जितेंद्र पुरोहित,दिलीपसिंह दहिया,वचनसिह बालरेचा,जवानाराम प्रजापत,रामलाल घांची समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन यसवंत माली ने किया।
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित
