पिंडवाड़ा/झाड़ोली V24 न्यूज,
पिंडवाड़ा के समीपवर्ती झाडोली गांव के सिवेरा सड़क मार्ग पर स्थित संस्कृत स्कूल के मैदान रखी गई गायों की सेवा के लिए गौ भक्त एवं समाजसेवी जी जान से जुटे हुए है । वही आपको बता दे कि गायों की सेवा हेतु भामाशाह भी आगे आ रहे है जिसमे समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्था मानवता व जीवदया सेवा समिति और सनातन धर्म संस्कृति ज्ञान गंगा गुरुकुल संस्थान के सहयोग के माध्यम से गायों की रक्षा हेतु दवाइया उपलब्ध करवाकर गायों की सेवा की जा रही है । संस्कृत स्कूल मैदान में लंपी वायरस से संक्रमित गायों और स्वस्थ गायों के लिए अलग अलग बाड़ों की व्यवस्था गौ भक्तो द्वारा की गई है । दिन रात निस्वार्थ भाव से ग्रामीण एवं गौ सेवक गायों की सेवा मे लगे हुए है। वही आपको बताते चले कि प्रदेश में लंपी स्कीन वायरस बीमारी की चपेट में आने से कई गाय मर भी चुकी है । गौ भक्तो ने जानकारी देते हुए बताया की प्रशासन की तरफ से गायों के बचाव हेतु अभितक ना ही तो कोई मदद मिल रही है और ना ही आज दिन तक कोई जनप्रतिनिधि मौके पर जायजा लेने के लिए आया , स्थानीय पंचायत प्रशासन के सहयोग निर्देश अनुसार गौ भक्तो के अवलोकन मे गायों की रक्षा का सेवा कार्य किया जा रहा है। गौ सेवा कार्य भामाशाहों और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से किया जा रहा है । सनातन धर्म संस्कृति ज्ञान गुरुकुल संस्थान के अध्यक्ष स्वामी रामानंद दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि झाड़ोली मे समाजसेवी संस्था के माध्यम से भामाशाह के सहयोग से दवाइयां उपलब्ध करवाकर गौ भक्तो द्वारा पशु चिकित्सक के निर्देश अनुसार बीमार गायों का इलाज किया जा रहा है ।
