चिकित्सा संस्थान का किया औचक निरीक्षण, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा. .सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आबू पर्वत का किया औचक निरीक्षण………………………..डॉ. राजेश कुमार सिरोही(हरीश दवे), राज्य की सबसे ऊंची पर्वत चोटी के पास स्थिति चिकित्सा संस्थान पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आबू पर्वत का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले के आमजन को तक स्वास्थ्य सेवाए पहुंचाना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य को सिरोही जिले के आम नागरिक…
Author: admin
श्री अनोपस्वामीजी महाराज का 175वाॅंजन्मोत्सव सत्संग मेला आज । सिरोही(हरीश दवे), हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल चौदस के शुभ अवसर पर नकलंग अवतार श्री अनोप स्वामीजी महाराज का जन्मोत्सव समारोह का आयोजन सिरोही पुलिस कोतवाली के समीप झुपडी में आयोजित होगा। जिसमें सुबह महाआरती दोपहर 2.00 बजे ध्वजारोहण तथा शाम 5.00 बजे शोभायात्रा रवाना होगी जो पैलेस रोड, काशिवा हाॅस्पिटल, सरजावाव गेट, राजमाता धर्मशाला, अम्बेडकर सर्कल, न्यू बस स्टेण्ड से होकर झुपडी पहुुंचकर सभा तब्दील होगी।रात्रि को भजन सत्संग व प्रवचन होगा। यह जानकारी भाविक शंकर लाल माली ने दी।
सिरोही(हरीश दवे), हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत गिनाई उपलब्धियां । सिरोही शहर में नगर परिषद सभापति महेन्द्र मेवाडा एवं शिवि लोढा ने सिरोही शहर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत पत्रिका बांटी एवं आमजन को विधायक संयम लोढा केे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार द्वारा चार साल में कराये गये विकास कार्यो की उपलब्धियां गिनाई एवं घर घर वार्ड वार्ड जाकर पत्रिका बांटी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, उपसभापति जितेन्द्र सिंघी, पार्षद जितेन्द्र ऐरन, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पार्षद ईश्वरसिंह, पार्षद पिंकी रावल, पार्षद तेजाराम, पार्षद मनोज पुरोहत, पार्षद अनिल, पार्षद रमेश, पार्षद…
पिंडवाड़ा , सिरोही। रोई परगणा मीणा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने झाडोली सिवेरा मालनु रोड को मरम्मत कार्य कर नवीनीकरण करने की मांग हेतु उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा। V24 न्यूज /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा , पिण्डवाड़ा – मीणा समाज रोई परगणा के प्रतिनिधि धनाराम मीणा नेतृत्व मे कमेटी के पदाधीकारीओ सहित मीणा समाज के लोगो ने आज पिण्डवाड़ा उपखण्ड कार्यलय पर एकत्रित होकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया की मीणा समाज के आराध्य देव गौतमॠषी महादेव का मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष 13,14,15,अप्रेल को चोटीला स्थित सुकडी नदी मे आयोजित होना है और जिसमे लाखो की संख्या मे…
पिंडवाड़ा/ सिरोही, पिण्डवाड़ा मे भगवान् श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस को अतिभव्य रुप से मनाया गया। V24 न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा, पिण्डवाड़ा – 4 अप्रेल चैत्र सुदी १३ को पिण्डवाडा में भगवान् श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस को अतिभव्य रुप से मनाया गया। श्री जैन संघ अध्यक्ष महेश भाई सागरमलजी के मार्गदर्शन में प्रभात फेरी का भव्य आयोजन सुबह 6.30 बजे किया गया। जिसमे जैन समाज के महानुभावो ने उल्लास के साथ हिस्सा लिया। प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्ग जैन न्याति नोहरा से प्रारम्भ होकर रावल गली, द्वारकाधीश, तीन बत्ती चौराहा, पेला वास, देवडा वास, वेलाजी…
पिंडवाडा ,सिरोही । नगर पालिका क्षेत्र मे नई सडक का निर्माण कार्य पालिकाध्यक्ष की उपस्थित मे महंत रेवानाथ जी महाराज मारकुंडेश्वर धाम अजारी के करकमलों द्वारा शुभारंभ किया गया । V24 न्यूज /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा , पिण्डवाड़ा – पिण्डवाड़ा नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में टूटी फूटी सड़को से हो रही आमजन की परेशानियों को देखते हुए जन हित मे मैन रोड व गलियों में नए सड़को का निर्माण कार्य जोर शोर से आरंभ हो जाने से नगर के लोगो में खुशी की लहर देखने को मिली, इसी कड़ी में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र मेवाडा की अध्यक्षता मे आज आमली रोड पर…
सिवेरा/ पिंडवाड़ा , सिवेरा गोलियां में पेयजल को तरसते स्कूल के छात्र । रा उ मा स्कूल सिवेरा के अधीनस्थ स्कूल सिवेरा गोलियां के छात्र छात्राओं एवं गाव के लोगो के पीने के पानी हेतु विधायक मद से सोलर प्लांट लगाया गया था उस पर पेयजल हेतु सब निर्भर थे। मगर 2 माह से ये सोलर प्लांट खराब पड़ा है । आज स्कूल निरीक्षण हेतु सिवेरा पी ओ बाबुलाल मीणा व हेड टीचर जसवंत सिंह पहुचे तो छात्र छात्राओं व लोगो ने सोलर प्लांट खराब होने के बारे में जानकारी दी । आने वाली गर्मी में यह समस्या बहुत गम्भीर…
*शिवगंज दानवीरों की नगरी, हर कार्य मे आगे रहते है भामाशाह: लोढा* _- विधायक लोढा ने जिला अस्पताल में किया नए ओपीडी काउंटर का लोकार्पण_ शिवगंज(हरीश दवे) , जिला अस्पताल में भामाशाह स्व. मंगल चंद मेहता परिवार की ओर से करीब एक लाख रुपए की लागत से निर्मित करवाए गए चिरंजीवी ओपीडी काउंटर का सोमवार को मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने भामाशाह परिवार की उपस्थिति में फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष वजिंग राम घांची अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक लोढा ने भामाशाह परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिवगंज…
धार्मिक आयोजन सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाते है : लोढ़ा विधायक लोढ़ा ने तलेटा गांव में मेघवाल समाज की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में की शिरकत शिवगंज(हरीश दवे) , उपखंड के तलेटा गांव में रविवार को मेघवाल समाज की ओर से गाठाणी माताजी मंदिर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर मेघवाल समाज के लोगों से मुलाकात की तथा माताजी मंदिर में दर्शन कर अमन चेन और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा…
माउंट आबू / सिरोही, राजस्थान। किशनलाल , राज राजेश्वरी श्री अर्बुदा माता जी का भव्य मेला होगा आयोजित । दो दिवसीय पाटोत्सव को लेकर मंदिर में तैयारियां जोरों पर । पाटोत्सव व भव्य मेले का 4 अप्रैल से होगा आगाज । मां अर्बुदा देवी के मंदिर को सजाया जा रहा रंग बिरंगी रोशनी से । दो दिवसीय मेले में भजन संध्या एवं महा प्रसादी का होगा आयोजन। महाराष्ट्र राजस्थान गुजरात समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु मिले लेंगे भाग । राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार रामेश्वर माली,आशा वैष्णव देंगे भजनों की प्रस्तुति भजन संध्या में अन्य झांकियां व नृत्य कलाकारों द्वारा दी…