झाड़ोली / पिंडवाड़ा , राजस्थान।

हनुमांनजन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली, विशाल भजन संध्या का आयोजन ।

हनुमानजन्मोत्सव पर गाव झाडोली के अति प्राचिन मंदिर पर ओम प्रकाश एन्ड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई जिस पर श्रोता झूम उठे।

गायक कलाकार के लाल लंगोटा हाथ मे लोटा पर लोग अपने को नही रोक सके और नाचने लगे वही नीतू डांसर ने मटकी का नृत्य शानदार किया वही गाव की नन्ही आरोही ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

भजन संध्या से पूर्व गाव में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें घोड़े ऊट रथ पर श्री पति धाम के माराज बिराजमान थे यात्रा में बालाओ ने शानदार घूमर नृत्य प्रस्तुत किया शोभा यात्रा पूरे गाँव मे घूमी मेले के भामाशाह माधोराम पूर्व तहसीलदार गजेंद्र सिंह चौहान मान सिंह चौहान थे दर्शन करने के लिए लोगो को कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा मूर्ति को शानदार ढंग से सजाया गया था।

Share.
Leave A Reply