आबूरोड , सिरोही।

आबुरोंड सिरोही आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक मे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित ।

सांसद विधायक पालिकाध्यक्ष आदि रहे मौजूद।

विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति।

आबुरोंड के आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक गांधीनगर में समुत्कर्ष 2023 के तहत वार्षिकत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल,मुख्य अतिथि रेवदर विधायक जगसीराम कोली , विशीष्ट अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष मगदान चारण नगरपालिका एवं समाजसेवी वंसन्त प्रजापत के सानिध्य में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ हुआ।उप प्रधानाचार्य महेन्द्र राजपुरोहित ने बताया की प्रधानाचार्य ईश्वर लाल प्रजापत ने अतिथियों को स्वागत परिचय कराया तत्पश्चाथ्त् वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शारीरिक योग पिरामीड, पर्यावरण नाटिका, गणेश कार्तिकेय विवाह प्रसंग, शिशु नृत्य नना मुन्ना राही हु, जय जय शिव शंकर राजधानी नृत्य सिरमी मारी जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों द्वारा दर्शकों का मंत्रमुक्ध कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री देवजी भाई पटेल सांसद जालौर सिराही ने श्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम वाले आचार्य/आचार्या को पारितोषिक देकर सम्मानित किया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श विद्या मंदिरों में जैसा नाम है। उसी अनुरूप गुणवता युक्त शिक्षा व संस्कृति संस्कार से जुडी हुई शिक्षा प्रदान की जाती है। इन विद्या मंदिरों में पुस्तकीय ज्ञान नहीं मिलता अपितु नैतिक आध्यात्मिक शिक्षा पर भी जोर दिया जाता है उन्होनें मातृ भाषा में शिक्षण पर भी जोर दिया।कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जगसीराम कोली ने सहशैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ठ एवं खेलकूद में श्रेष्ठ भैया बहिनों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया और कहा कि इन विद्या मंदिरों पढाने वाले अभिभावक धन्य है। कि उनके भैया बहिनों को यहाँ सर्वांगीण विकास युक्त संस्कृति और संस्कार वान शिक्षा मिल रही है। कार्यक्रम में स्थानीय प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री भगवान अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।

Share.
Leave A Reply