जावाल/सिरोही , रिपोर्ट चौथमल सूर्याल , वराडा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार शत प्रतिशत प्रयोग एव जन जन में मतदान की जागरूकता हेतु राउमावि वराडा में बीएलओ संजय शर्मा व ओमप्रकाश शर्मा ने जिला निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देशोंनुसार एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया,छात्रों ने अपनी कल्पना शीलता के जरिये उपयोगी पोस्टरों का निर्माण किया इस अवसर पर प्रधानचार्य भँवरलाल पुरोहित ने युवा मतदाताओं से अपने-अपने मत का उपयोग व मतदान के…
Author: admin
मॉडल स्कूल झाड़ोली में यूथ एंड टूरिज्म क्लब के तत्वाधान में विद्यार्थियों ने डीएसपी कार्यालय और पिंडवाड़ा पुलिस स्टेशन का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रधामचार्य श्याम सुंदर व्यास द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार यूथ एंड टूरिज्म क्लब का गठन सीबीएसई के नियमानुसार किया गया है। इस प्रथम विजिट में विद्यालय और क्लब की प्रेसिडेंट रिया गहलोत, छात्रा हिमांशी लखारा, साक्षी, छात्र रजत सुथार तथा खुशाल सोनी सम्मिलित रहे। क्लब काउंसिल के सदस्य शिक्षकों में व्याख्याता मनोहर सिंह, वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार, अध्यापिका निर्मला कोली, जीगर राजपुरोहित सम्मिलित किए गए हैं। क्लब की मासिक गतिविधियों के तहत जुलाई माह की गतिविधि…
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर IFWJ उतरा सड़कों पर । केबिनेट मंत्री खाचरियावास , आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ , मुख्य सचिव उषा शर्मा ने दिया आश्वासन । जयपुर/सिरोही(हरीश दवे), पिछले लम्बे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य लम्बित मांगों के लिए लगातार संघर्षरत आई एफ डब्ल्यू जे (इंडियन फैडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट) की राजस्थान प्रदेश इकाई के आव्हान पर विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में आए पत्रकारों ने जयपुर में जुलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पत्रकारों ने आज जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब से विधानसभा तक…
समाजसेवी प्रकाश प्रजापति ने राष्ट्रपति से दिल्ली में की मुलाकात सिरोही(हरीश दवे), नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के राष्ट्रपति निवास पर भारत की महामहिम माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सिरोही के समाजसेवी प्रकाश प्रजापति ने मुलाकात कर व्यसन मुक्ति , देहदान सहित अन्य समाजसेवी कार्यो पर वार्तालाप की | राष्ट्रपति निवास पर समाजसेवा एवं रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े राजस्थान के 15 प्रतिनिधी एवं पदाधिकारियों ने विशेष मुलाकात एवं वार्तालाप पश्चात् अल्पाहार किया | इससे पूर्व प्रजापति ने प्रातः भारत के महामहिम माननीय राष्ट्रपति और भारतीय (इंडियन) रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की वार्षिक आम बैठक के औपचारिक सत्र की अध्यक्षता वाली बैठक में भी भाग…
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोशी का स्वागत किया । V24 न्यूज़/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा, पिण्डवाड़ा – आज जिला कांग्रेस पूर्व महासचिव पिंकी मेघवाल एवं पिंडवाडा मनोनीत पार्षद अनिता कुंवर और राशन कमेटी सदस्य जशोदा कुंवर सहित पिंडवाडा ब्लॉक महासचिव अमृत भवरिया ने रेवदर कांग्रेस कार्यालय पहूच कर नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुमार जी जोशी का गर्म जोशी से साफा व फूल माला पहनाकर स्वागत किया वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने धन्यवाद अर्पित कर कहा कि सब महिला कार्यकर्ताओ को संगठन को मजबूत करने का काम करना है ईस दौरान नितोडा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोटाराम मेघवाल वरिष्ठ कांग्रेसी…
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर जन चेतना कार्यक्रम आयोजित सिरोही(हरीश दवे), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही द्वारा पिंडवाड़ा पंचायत समिति के नया सानवाड़ा ग्राम पंचायत के अंबे माता मंदिर परिसर में सरपंच श्रीमती अलका रावल, अतिरिक्त विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी इशिका जैन, प्रधानाचार्य भंवर लाल मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र रावल के आतिथ्य में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर संगोष्ठी,रैली, प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अतिरिक्त विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा योजनाओं पर विस्तृत से जानकारी प्रदान की।उन्होंने कहा…
संघर्ष समिति सिरोही का गठन,अन्यायपूर्ण कार्यवाही का होगा विरोध –जेडी चारण सिरोही(हरीश दवे) , सिरोही के एक प्रतिष्ठित होटल पर नर्सिंग अधिकारीयो व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ , जीवत दान चारण कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज यूनियन ने बताया कि नर्सेज की प्रदेश स्तर पर भी समस्याये रहती हैं लेकिन जिले स्तर अलग समस्याओं से नर्सेज को सामना करना पड़ता है इसलिए आज नर्सेज के सभी संगठन के प्रतिनिधि को मिलाकर राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति सिरोही का गठन किया गया है ,जो स्थानीय स्तर पर जो भी नर्सेज के समस्या आएगी उसका मिलकर निराकरण किया…
सीईओ टी.शुभमंगला के समग्र शिक्षा आयुक्त बनने पर संगठन ने किया अभिनन्दन सिरोही(हरीश दवे) , मुख्य कायर्कारी अधिकारी जिला परिषद सिरोही टी.शुभमंगला का स्थानान्तरण आयुक्त शिक्षा परिषद एवं राज्य परियोजना समन्वयक जयपुर होने पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में संगठन ने शॉल एवं गुलदस्ता भेंटकर अभिनन्दन किया। संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्य कायर्कारी अधिकारी जिला परिषद सिरोही टी.शुभमंगला द्वारा जिले में अपने सेवाकाल के दौरान किये गये सराहनीय कार्य पर धन्यवाद दिया और आशा जताई कि राज्य शिक्षा परिषद एवं…
महिलाओं को बताए नई जलापूर्ति और सीवरेज के फायदे सिरोही(हरीश दवे), राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा निर्देशानुसार प्रोजेक्ट की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अरविंद पैवेलियन में चल रहे शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यरत महिलाओं को परियोजना के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में आमजन को जागरूक करने, नई जलापूर्ति के फायदे, सीवर कार्य के फायदे, परियोजना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्थानीय लोगों की शंकाओं के समाधान हेतु महिलाओं के साथ समूह चर्चा की जिसमे महिलाओं को परियोजना के तहत किये जाने वाले कार्य के साथ स्वच्छता-स्वास्थ, ठोस कचरा निस्तारण, परियोजना कार्य…
दिव्यांगजनो की पहचान सुनिश्चित करने एवं नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चलाएगा विशेष अभियान, सिरोही(हरीश दवे), दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने एवं सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलवाने को लेकर शिविर आयोजित होंगे जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशा मुक्त समाज बनाने एवं दिव्यांगजनो की पहचान सुनिश्चित करने एवं उनको मिलने वाली योजनाओं का फायदा दिलवाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रूपागुप्ता के निर्देशन में जिला…