माउंट आबू /27जुलाई2023,

रिपोर्ट किशनलाल ,

केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में NEP की तीसरी वर्षगांठ पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया ।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती श्रीजा नायर, श्री विनोद भारती प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय जालोर, श्री पी सेल्वम प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कालंद्री, समस्त जिला स्तरीय राजकीय एवं निजी विद्यालय के प्राचार्य, तथा मीडिया कर्मी ने भाग लिया । इस प्रेस वार्ता में श्री विनोद भारती प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय जालोर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया । उन्होने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की रूपरेखा, उद्देश्य, प्रगति, प्रमुख केंद्रबिंदु, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN), बाल वाटिका विद्या प्रवेश और केंद्रीय विद्यालय संगठन में उनके उल्लेखनीय योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में क्रियान्वयन किया जा रहा है इस हेतु प्राथमिक शिक्षको द्वारा प्रयोग में लिए जाने वाली शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । सभी आमंत्रित अतिथियों ने प्रदर्शनी की प्रशंसा की ।समारोह के अंत में वरिष्ठ शिक्षक रविन्दर टाक द्वारा ने समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Share.
Leave A Reply