
भारजा/ सरूपगंज, राजस्थान ।
कक्षा 1 से 10 तक संस्कृत सुभाषितानि प्रतियोगिता का आयोजन
भारजा।
श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, भारजा में विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि, शुद्ध उच्चारण तथा भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से कक्षा प्रथम से दशम तक संस्कृत सुभाषितानि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न संस्कृत सुभाषितों का शुद्ध एवं भावपूर्ण वाचन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन उच्चारण, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास तथा प्रस्तुति के आधार पर किया गया। कक्षा 1 प्रथम पूजा सुरता राम कक्षा द्वितीय प्रथम अश्विनी सुथार कक्षा तृतीय प्रथम नरेश रेबारी कक्षा छठी प्रथम रूपी देवासी कक्षा सातवीं प्रथम अमृत माली कक्षा आठवीं प्रथम रौनक चौधरी कक्षा नवी करण माली कक्षा दसवीं प्रथम हितेन सुथार सभी प्रथम स्थान पर रहे
वरिष्ठ आचार्य भरत कुमार ने कहा कि संस्कृत सुभाषित विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं संस्कारों का विकास करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से संस्कृत अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्रमुख द्वारा किया गया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की है
उपस्थित रहे
आचार्य उत्तम सिंह कैलाश चौधरी हिम्मत माली भंवर घांची लक्ष्मण चौधरी राहुल परिहार भवानी लाल जोगाराम जोगसन ललिता दीदी भावना दीदी संतोष दीदी सुरीली दीदी पूजा दीदी
