विहिप जिला बैठक आयोजित
सिरोही विश्व हिन्दू परिषद् जिला बैठक आदर्श विद्या मंदिर पेवेलियन के पास सम्पन्न हुई।
कार्यशाला की अध्यक्षता शंकरलाल माली उपस्थिति में रही। दीप प्रज्ज्वलन व आचार पद्धति से शुभारम्भ किया गया।
विहिप जोधपुर प्रान्त सह मन्त्री सतीश पुरोहित ने बताया कि आगामी दिनों में संगठनात्मक विस्तार व विविध आयामों की जानकारी प्रदान की गई।
जालोर विभाग मंत्री लक्ष्मण रावल ने बहिनों द्वारा दुर्गा वाहिनी शौर्य वर्ग प्रशिक्षण के लिए चयन करके बहिनों की संख्या व वय निर्धारित करके वर्ग प्रशिक्षण के लिए डीडवाना में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले व तहसील क्षेत्र के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को परिषद् वर्ग अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया।
प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं द्वारा ही समाज,राष्ट्र व धर्म को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई जा सकती है।
कार्यशाला में बजरंगदल प्रान्त सहसंयोजक दीपक प्रजापत, जिला सहमंत्री भरत प्रजापति, नरेन्द्र बंजारा, बजरंगदल जिला संयोजक कैलाश सिन्दल,केसर सिंह, विधि प्रकोष्ठ भागीरथ सिंह,विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रकाश कुमावत,अशोकसिंह, सेवा आयाम विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह,महेश राजगुरु, उत्तम सुथार, दुर्गा वाहिनी प्रान्त संयोजिका पिंकी राजपुरोहित, मातृशक्ति आशाकुवंर व सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
अन्ततः शान्ति पाठ द्वारा बैठक का समापन हुआ।

Share.
Leave A Reply