सिरोही, राजस्थान ।


​पिंडवाड़ा: संन्यास आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब; भव्य भण्डारा एवं सुन्दरकांड पाठ सम्पन्न
​पिंडवाड़ा। स्थानीय संन्यास आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक महोत्सव एवं विशाल भण्डारे का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह महोत्सव आश्रम गादीपति अनंत श्री विभूषित 1008 स्वामी समाधान पुरीजी महाराज के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद से आयोजित किया गया, जो ब्रह्मलीन स्वामी 1008 श्री श्री रामानंद गिरी जी महाराज के आगामी भण्डारे की पावन स्मृति को समर्पित रहा।


​दिग्गज नेताओं की उपस्थिति:
इस आध्यात्मिक उत्सव में राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री पूज्य श्री ओटाराम जी देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भण्डारी, पिंडवाड़ा-आबूराज विधायक श्री समाराम गरासिया, जिला परिषद सदस्य श्री किरण जी पुरोहित एवं श्री धन्नाराम जी मीणा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। अतिथियों ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम की सराहना की।


​आगामी भण्डारे हेतु ‘आयोजन समिति’ का गठन:
ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद गिरी जी महाराज के आगामी विशाल भण्डारे के सफल क्रियान्वयन हेतु आश्रम परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया:
​अध्यक्ष: श्री गोपीलाल जी अग्रवाल
​उपाध्यक्ष: श्री भरत भाई, श्री वागाराम देवासी, श्री ललित कुमार जी, श्री नवीन कुमार जी सुथार
​सचिव: श्री महावीर यती
​सह-सचिव: श्री अशोक जी रावल, श्री कपिल जी अग्रवाल
​मंत्री: श्री महेश जी पुरोहित
​सह-मंत्री: श्री रणजीत सिंह जी बालिया, श्री सौरभ जी रावल
​कोषाध्यक्ष: श्री ईश्वर सिंह जी
​सह-कोषाध्यक्ष: श्री सुरेश जी प्रजापत, श्री ईश्वर सिंह बालिया
​मार्गदर्शक मंडल: डॉ. चन्दुभाई गुजराती, श्री भंवर सिंह जी परमार, श्री शैल सिंह जी उमठ, श्री सोहन जी मेवाड़ा, श्री शंकर जी सुथार, श्री चेतन भाई अग्रवाल
​विशेष सदस्य: श्री मुकेश जी रावल (मुंबई), श्री सचिन जी मालवीय, श्री सुरेन्द्र सिंह जी, श्री महेन्द्र सिंह जी, श्री प्रताप जी गवारिया, श्री मनोज कुमार जी, श्री राधेश्याम जी गर्ग, श्री कन्हैयालाल जी पुरोहित, श्री महेन्द्र जी प्रजापत, श्री शंकर जी हीरागर एवं श्री प्रकाश जी टाक।
​भक्तिमय प्रस्तुतियाँ:
महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री राम सुन्दर काण्ड पाठ सेवा समिति, शिवगढ़ (दिनेश सिंह बी. बारड़ पार्टी) द्वारा प्रस्तुत किया गया संगीमतय सुन्दरकांड पाठ रहा। सुबह 9:15 बजे से आयोजित पाठ एवं महाआरती के बाद भजनों की प्रस्तुति दी गई। दोपहर 1:15 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजनकर्ता श्रीमती सीता देवी एवं स्व. गणेशराम जी मालवी (लोहार) परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply