पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

झाड़ोली , सिवेरा केशवगंज संपर्क सड़क पर पैदल चलने की पटरी निर्माण में औपचारिकता । हाल में झाड़ोली केशवगंज संपर्क सड़क जो कि 9 करोड़ 37 लाख से पास हुई थी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है मगर विभाग के ठेकेदारों द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी से पैदल चलने वालो के लिए पटरी निर्माण करना था मगर पटरी निर्माण तो किया मगर उस पटरी पर कंक्रीट की गिट्टी डाल दी और उसको रोलिंग भी नहीं किया जबकि नियमानुसार उस पर मिट्टी या घावरा डालकर पानी के।छिड़काव कर रोलिंग करना था मगर ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया जिससे पैदल चलने वाले लोगों के पैर चोटिल हो रहे है और पटरी पर गिट्टी होने से लोग सड़क पर चलने को मजबूर हो रहे है जिससे आए दिन इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है । इस सड़क पर आवागमन का भयंकर दवाब है क्यों कि आसपास से मजदूर वर्ग नियमित मजदूरी करने आते रहते है इस रोड पर मॉडल स्कूल, संस्कृत स्कूल,उच्च प्राथमिक स्कूल,अस्पताल,ग्राम पंचायत, सिवेरा ,केशवगंज,मुरी ,राजपुरा पाली तक के लोग नियमित आवागमन करने से साधन अधिक मात्रा में चलते है जिससे पैदल चलने वाले नीचे बड़ी गिट्टी की वजह से नहीं चल पा रहे और ठेकेदार द्वारा सिवेरा सर्कल पर भी रपट को ऊंचा नहीं किया और पुराने ही पाइप रखे गए जबकि बरसात में इस रपट पर बहुत पानी चलता है जिला कलेक्टर से लोगो ने मांग की है कि इस समस्याओं पर ध्यान देवे और लोगों को राहत प्रदान करावे ।

  • इनका कहना है

इस सड़क पर पटरी निर्माण में गिट्टी और घावरा डालकर पानी से।छिड़काव करके रोलिंग करना था जो नहीं किया गया लोग पैदल चलते वक्त चोटिल हो रहे है

प्रशासक कैलाश सुथार झाड़ोली

मैं नियमित इस सड़क पर नियमित पैदल आवागमन करता हूँ , अक्सर दोनों तरफ से वाहन आने पर नीचे नहीं उतर सकते क्यों कि पैदल पटरी पर बड़ी बड़ी गिट्टी पड़ी है स्कूल के बच्चे भी पैदल चलते वक्त सड़क पर ही चलते है क्यों कि नीचे बड़ी गिट्टी पड़ी है और पैदल चले से चोटिल होते है ठेकेदार को पाबंद करवा कर मिट्टी डालकर रोलिंग करना चाहिए ।

जसवंत सिंह चौहान, समाजसेवी

Share.
Leave A Reply