माउण्ट आबू, राजस्थान ।

(रिपोर्ट किशनलाल)

माउंट आबू। रोटरी क्लब अर्बुदांचल द्वारा “स्वच्छ आबू एवं पर्यटन संवर्धन” के उद्देश्य से एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर Rotary Club of Pune के सदस्यों का टोल नाका पर पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआई दलपत सिंह राठौड़, डीजी निगम चौधरी एवं डीजी प्रशांत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें रोटरी के ध्वज लहराते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। रैली का समापन Bharat Mata Naman Sthal, Nakki Lake पर हुआ, जहां एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान रोटेरियन देवांग अग्रवाल, रोटेरियन अदनान ट्राम्बू, रोटेरियन अंकित जैन, रोटेरियन यश शर्मा, रोटेरियन अमित भाटी एवं रोटेरियन संजय अग्रवाल ने माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता, प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों एवं मंदिरों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आबू का समृद्ध इतिहास और प्राकृतिक धरोहर इसे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विशेष स्थान दिलाती है।

इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. विशाल को राजस्थान में “सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट” (Best Neurologist) पुरस्कार प्राप्त करने पर क्लब की ओर से सम्मानित (फेलिसिटेट) भी किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे क्लब और माउंट आबू के लिए गौरव का विषय बताया। डॉ. विशाल ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों पर भी अपने विचार साझा किए।

रोटेरियन शश्वत ने पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया, साथ ही बॉलीवुड अभिनेता Parikshit Sharma एवं नैट जियो से दिव्य की उपस्थिति का उल्लेख किया, जिससे इस पहल को व्यापक प्रचार-प्रसार मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ शुभम जैन ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, मुख्य अतिथि सीआई दलपत सिंह राठौड़ ने भी रोटरी क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनवीराज सिंह गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने Rotary Club of Pune, डीजीई केए श्याम कुमार, क्लब मेंटर दिलीप मिश्रा, डीजी निगम चौधरी सहित सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और मीडिया का विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस आयोजन को व्यापक समर्थन प्रदान किया।

यह आयोजन रोटरी के सेवा भाव, सामाजिक प्रतिबद्धता और “स्वच्छ आबू – विकसित पर्यटन” के संकल्प को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।

Share.
Leave A Reply