सिरोही, राजस्थान ।

माउंट आबू : सीआरपीएफ और स्टर्लिंग रिजॉर्ट ने मिलकर चलाया सफाई अभियान , टॉड रॉक पहुंचकर सफाई की , पर्यावरण संरक्षण तथा आबू को सुंदर बनाने की अपील की

माउंट आबू । गणतंत्र दिवस को और भी गरिमामय तथा महत्वपूर्ण बनाने के लिए सीआरपीएफ तथा स्टर्लिंग रिजॉर्ट ने मिलकर गुरुवार को सफाई अभियान चलाया । आंतरिक सुरक्षा अकादमी के जवानों अधिकारियों तथा स्टर्लिंग रिजॉर्ट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पहुंचकर वहां की सफाई की तथा बिखरी पड़ी बोतलों एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर पूरे क्षेत्र को साफ किया । मीडिया से बातचीत करते हुए आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निर्देशक दर्शन लाल गोला तथा स्टर्लिंग रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने सभी से अपील की, कि इस पूरे क्षेत्र को साफ सुथरा रखने में सहयोग प्रदान करें । माउंट आबू के सौंदर्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि हम पर्यावरणीय संवेदनशीलता दिखाएं और इससे स्वच्छ रखें । इस मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारी शिवराज सिंह भी मौजूद थे ।

Share.
Leave A Reply