रोहिड़ा / सिरोही ।

विवेकानंद जयंती पर संस्कार केंद्र में कार्यक्रम आयोजित, भैया बहिनों ने लिया पौधा रोपण का संकल्प
​रोहिड़ा/
रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा स्थित मेघवाल वास बस्ती में संचालित बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र पर ‘स्वामी विवेकानंद जयंती’ (राष्ट्रीय युवा दिवस) बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भामाशाह के रूप में गांव वाटेरा निवासी (वर्तमान में अहमदाबाद निवासी) श्रीमती अंबाबेन मिलापचंदजी हंसराजजी जैन के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए भैया बहनों के लिए जूते वितरण की घोषणा की गई।
​सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
​इस अवसर पर केंद्र के भैया-बहिनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भैया बहिनों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित कविताएं और प्रेरक गीत गाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
​प्रेरक उद्बोधन और संकल्प
​मार्गदर्शन केंद्र प्रभारी पोपट लाल और उपाध्यक्ष श्रीमती कांता देवी ने भैया बहनों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
​मुख्य संदेश संचालक भरत कुमार ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कभी आलस्य नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया भैया बहिनों को नियमित अध्ययन करने, आध्यात्मिक योग, ध्यान और उच्च विचारों को आत्मसात करने की सीख दी।
​पर्यावरण संरक्षण: कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों और भैया बहिनों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए ‘एक पेड़ लगाने’ का सामूहिक संकल्प भी लिया।
​इस कार्यक्रम में कांता देवी, पोपटलाल, फूली देवी, नाजु देवी, मधु देवी बाई सहित पूर्व छात्र सुमित माली, शुभम रावल और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply