भारजा, सरूपगंज/ राजस्थान ।

जिला स्तरीय ‘शिशु वर्ग वाटिका’ खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा श्री मति रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने दी
कालंद्री (सिरोही) | श्री महावीर आदर्श विद्या मंदिर, कालंद्री के प्रांगण में दिनांक 11 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय ‘शिशु वर्ग वाटिका’ खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा के नन्हे भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में भैया बहिनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्या मंदिर का नाम रोशन किया।
पात्र में गेंद डालना (शिशु वर्ग ‘ब’): इस रोमांचक मुकाबले में हितेश कुमार (सुपुत्र प्रभुराम जी) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी एकाग्रता का परिचय दिया।
वस्तु जमाना (शिशु वर्ग ‘अ’): इस श्रेणी में बहिनों ने बाजी मारी। जिन्दल, आराध्या, नेहा और सुरभि वैष्णवी की टीम ने सामूहिक प्रयास से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वस्तु जमाना (शिशु वर्ग ‘अ’ – भैया): बालकों की श्रेणी में क्रिश जीवन, विशाल और हार्दिक सुमित की टीम ने उत्कृष्ट तालमेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भैया बहनों में खेल भावना और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। विजेताओं को उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खेल प्रभारी जोगाराम जोगसन ने बताया आचार्य गण सुरेश देवासी और पूजा दीदी ने भैया बहनों का उत्साह वर्धन किया