रोहिड़ा/सिरोही, राजस्थान ।

आदर्श विद्या मंदिर भारजा में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई.
रोहिड़ा के निकटवर्ती गांव भारजा में महान संत, दार्शनिक एवं राष्ट्रप्रेरक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा बताया गया इस अवसर पर विद्या मंदिर के भैया बहिनों द्वारा स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रमों में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाते हुए उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत ने स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया।
“उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” जैसे उनके ओजस्वी विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर भाषण आचार्य राजेंद्र देवासी, उत्तम सिंह जी द्वारा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलना देश भक्ति गीत कविता प्रश्नोत्तरी, योग व ध्यान सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
स्वामी विवेकानंद जयंती ने एक बार फिर युवाओं में ऊर्जा, आत्मबल और देशभक्ति की भावना का संचार किया। विद्या मंदिर की सभी आचार्य दीपक सुथार राजेंद्र देवासी उत्तम सिंह सुरेश देवासी बाबराराम जोगाराम राहुल परिहार पुजा दीदी भावना दीदी संतोष दीदी सुरीली दीदी इत्यादि उपस्थित रहे
