पिंडवाड़ा , राजस्थान ।

(खेताराम परिहार) ।

गांधीनगर में मेघवाल समाज द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया का शानदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

आबूरोड। मेघवाल समाज गांधीनगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सिरोही जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया का पूर्व पार्षद एवं सोशल मीडिया प्रदेश सचिव दिनेश मेघवाल पीसीसी सदस्य अमित जोशी जैसाराम मेघवाल
ने भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में समाजजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। पूर्व पार्षद एवं सोशल मीडिया प्रदेश सचिव दिनेश मेघवाल ने बताया कि गरासिया की नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ गरासिया का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। सरकारी समिति के चेयरमैन अमित जोशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह सेनी समाज कै अध्यक्ष राजेन्द्र सेनी मैं भी बैठक को संबोधित करते हुए एक जुटता पर जोर दिया और सांसद नीरज डांगी का आभार आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहली बार आम कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिससे कांग्रेस को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी स्वागत के दौरान पुष्पमालाओं, शॉल एवं साफा पहनाकर गरासिया का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए गरासिया का नेतृत्व महत्वपूर्ण साबित होगा। वहीं, अपने संबोधन में लीलाराम गरासिया ने कहा कि आगामी चुनावों में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी साथ मिलकर मजबूत टीम भावना के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे तथा संगठन को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। समारोह में मेघवाल समाज के साथ अनेक गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता, महिला प्रतिनिधि एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और राजनीतिक जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
यह रहे उपस्थित :-
प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अमित जोशी, जेपी सिंह, आशीष अग्रवाल, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष जसाराम बोस, पूर्व एससी ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल भाटी, सेवादल के दलाराम जोगसन, पूर्व पार्षद असलम मोहम्मद चेहर माता के भोपाजी जगदीश परिहार, मोहन रांगी, गणेश मेंशन, पोखरराम परिहार, सूखाराम, भंवर लाल, पूर्व वार्डपंच रणवीर राठौर, नन्नै खान, फिरोज खान, गिरधारी सिंह रावत, प्रकाश परिहार, रामलाल परिहार, मुकेश परिहार, रमेश बोस, प्रवीण जोगसन, चंदू सिंह, पूनाराम, सुरेश कुमार, मोहन परिहार, तोलाराम, वनाराम महाराज, भीमराज राणा, छगनलाल बोस सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply