पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन सजी रंगोलियाँ और मेहंदी झलका उत्साह ।

पिण्डवाड़ा – निकटवर्ती माधव विश्वविधालय मे हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया,डीओ हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स अभिषेक वर्मा ने बताया कि संगठन का 27 वॉ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,समारोह के मुख्य अतिथि प्रेजिडेंट व वाइस चान्सलर प्रो डॉ. राजीव माथुर व रजिस्ट्रार भावेश कुमावत माधव विश्व विद्यालय के मुख्य आतिथ्य एवं करकमलों से ध्वजारोहण हुआ तथा स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी और हिंदुस्तान स्काउट्स की भूमिका पर विचार रखे ,डीओ वर्मा ने आभार प्रकट किया तथा स्थापना दिवस की बधाई सन्देश का प्रसारण किया | मुख्य अतिथि व अन्यों ने बच्चों द्वारा बने सुन्दर लेआउटस व रंगोलियों का ट्रॉली सह अवलोकन किया तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त गाइड्स को प्रेजिडेंट वाइस चांसलर प्रो. डॉ राजीव माथुर व रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत के हाथों सम्मानित किया| उसके पश्चात इस अवसर पर पोस्टर और मेहंदी रचाओं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया| प्रेजिडेंट माथुर ने गाइड्स की रंगोलियों की भूरि- भूरि प्रशंषा की तथा आशीर्वाद दिया| अतिथियों ने जिला ऑर्गनाइजर सीकर सुरेंद्र यादव के निर्देशन में बने गाइड्स के लेआउट्स का अवलोकन किया तथा आशीर्वाद प्रदान किया| गाइड्स ने ग्रामीण दर्शन, ढाबा, अस्पताल, शहरी जीवन, हाट बाजार के सुन्दर लेआउटस द्वारा अतिथियों का मनमोह लिया| अनुदेशक के रूप में संगठन के अक्षय मीना जालोर, सुरेंद्र यादव सीकर, डॉ. खुशवंत कुमार माली मॉडल स्कूल झाड़ोली सेवाएं दे रहे हैं | वहीं इस अवसर पर चन्द्रवाल एसटीसी कॉलेज रेवदर, आबूरोड़ की प्रभारी शिक्षिकाएं गीता बिश्नोई, सारिका शर्मा, तथा जालोर हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स से रवीना मीना, निकिता एवं प्रशिक्षणार्थी गाइड्स उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply