माउण्ट आबू/ सिरोही, राजस्थान ।

माउण्ट आबू (किशनलाल): वंदे मातरम के 150 वर्ष, वंदे मातरम की भावना और भारत के इतिहास में इसकी अद्वितीय भूमिका का जश्न मनाने के लिए एक राष्ट्रीय स्मारक पहल है। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है; यह भारत की सामूहिक चेतना है और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों का नारा था।
‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ अवसर पर विशेषकर हमारे युवाओं और छात्रों को इस गीत की मौलिक, क्रांतिकारी भावना से जोड़ने के लिए नारी उत्कर्ष संस्था और ३५(35 NCC)एन सी सी बटालियन गअहमदाबाद के साथ मिल कर पालनपुर में जी.डी.मोदी कॉलेज में एन सी सी बटालियन पालनपुर के साथ “वंदे मातरम् “पे निबंध प्रतियोगिता का और नशा बंदी मंडल पालनपुर का वर्कशॉप का आयोजन किया ।(Lt Col Priti Tiwari)लेफ्टेनेंट कर्नल प्रीति तिवारी , ( JCO) सूबेदार मेजर सभीश ,नारी उत्कर्ष संस्था अध्यक्ष विराज देसाई ,सचिव विभा शोत्रीय,रजनी अग्रवाल ,सुलोचना परमार ,एडवोकेट ज्योत्सना देसाई ,नशा बँधी मंडल के प्रोग्राम ऑफिसर कैलाश गढ़वी,मेडिकल स्टाफ भानु प्रजापति साथ रहे ।
